Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 April 2026 || 04:14
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: राज्य के सभी मतदान केन्द्रों को मॉडल बूथ के रूप में किया जाएगा तैयार : के. रवि कुमार
          Headline

          Ranchi: राज्य के सभी मतदान केन्द्रों को मॉडल बूथ के रूप में किया जाएगा तैयार : के. रवि कुमार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 7, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने समीक्षा बैठक की

          Ranchi:  राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य के मतदान केन्द्रों पर आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित होने से बेहतर परिणाम सामने आएंगे। मतदाता मतदान केंद्र पर ज्यादा से ज्यादा पहुंचेंगे। इससे मतदान प्रतिशत बेहतर हो सकेगा। इसके लिए सभी को सकारात्मक सोच के साथ आपसी समन्वय से काम करने की आवश्यकता है।

          मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत अबतक की गई तैयारियों को लेकर रांची के एक होटल में आयोजित राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में सभी ईमानदारी पूर्वक कर्तव्य निर्वहन करें। सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी अपने-अपने जिले में चल रहे निर्वाचन से संबंधित कार्यों को ससमय पूर्ण करें। निर्वाचन के कार्य में किसी प्रकार की कोताही अक्षम्य है।

          मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य के सभी मतदान केन्द्रों को आदर्श मतदान केंद्र (मॉडल बूथ) के रूप में तैयार किया जाना है। उन्होंने सभी बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं, महिला एवं पर्दानशी मतदाताओं, वरिष्ठ मतदाताओं की सहायता के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य गर्मी के मौसम में हो रहा है, ऐसे में सभी मतदान केन्द्रों पर शेड एवं पेयजल की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाएं, ताकि मतदाताओं को कोई असुविधा नहीं हो। शहरी मतदाताओं (अर्बन वोटर) के लिए मतदान केन्द्रों के समीप ही पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

          उन्होंने कहा कि मतदान दिवस के दिन सभी मतदाता लोकतंत्र के महापर्व के रूप में मनायें। सभी मतदाता महापर्व में भागीदार बनें, इसके लिए लोगों के बीच संदेश प्रसारित एवं प्रचारित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों पर ऐसी व्यवस्था व माहौल तैयार करें, ताकि लोग पर्व-त्योहार की तरह मतदान केन्द्रों पर पहुंचे और मतदान करें। मतदाताओं के बीच किसी तरह की कोई असमंजश की स्थिति नहीं आने दें।

          मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन कार्य के दौरान विधि-व्यवस्था सख्त रखने का निर्देश सभी पुलिस पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने शराब एवं नकदी अवैध आवागमन पर कड़ी निगरानी रखते हुए सख्ती से रोक लगाने का निर्देश दिया। साथ ही सोशल मीडिया पर फेक न्यूज एवं असामाजिक तत्वों द्वारा किये जा रहे भ्रामक पोस्ट पर निगरानी रखते हुए प्रावधान अनुरूप सख्त कार्रवाई करने का निदेश दिया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा के क्रम में सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्तों को संभावित गलतियों के बारे में बिंदुवार बताते हुए त्रुटिरहित कार्य संपादन की जानकारी दी।

          नोडल पदाधिकारी राज्य पुलिस एवी होमकर ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी जिलों में पुलिस पदाधिकारियों द्वारा की गई तैयारियों एवं कार्रवाई की समीक्षा की। विधि व्यवस्था संधारण तथा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने बताया कि नकदी, नकली एवं अवैध शराब, नशीले एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री की तस्करी एवं आवागमन पर पूर्ण रोक के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

          बैठक में पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों की ओर से अपने-अपने जिले में चल रहे निर्वाचन कार्यों से संबंधित अबतक की गई तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Chief Electoral Officer Lok Sabha Elections model booth
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          April 27, 2026

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          April 27, 2026

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          April 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          बंगाल चुनाव: दूसरे चरण का प्रचार खत्म, 29 अप्रैल को वोटिंग,142 सीटों पर मतदान, 3.21 करोड़ मतदाता तय करेंगे बंगाल का भविष्य

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार, फिलिपींस की लड़की बनी भागलपुर की बहू,हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.