Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 12 September 2026 || 22:49
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: अधिवक्ता की चाकू मारकर ह/त्या, एसआईटी का किया गया गठन
          Headline

          Ranchi: अधिवक्ता की चाकू मारकर ह/त्या, एसआईटी का किया गया गठन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 2, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi:  रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में अधिवक्ता गोपी कृष्णा की हुई हत्या मामले में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने एसआईटी का गठन किया है। चाकू मारने में शामिल अपराधियों के पहचान कर गिरफ्तारीके लिए सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नियंत्रण में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। इसमें डीएसपी दुसरू बान सिंह, डीएसपी प्रभात बेक, सुखदेव नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार, कोतवाली थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिन्हा, संजीव कुमार, कुमार गौरव, उमेश चन्द्र महतो, नवीन कुमार और शाह फैशल को शामिल किया गया है।

          एसएसपी ने बताया कि घटना का तत्काल अनुसंधान शुरु कर दिया गया है। अनुसंधान के क्रम में एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया और एफएसएल की टीम के द्वारा छानबीन की गयी। आसपास के लोगों का बयान घटना के संबंध में लिया जा रहा है। तकनीकी अनुसंधान भी साथ-साथ चल रहा है। अबतक के अनुसंधान से यह ज्ञात हुआ है कि इस घटना को दो अपराधियों ने अंजाम दिया है, जिसके पहचान का प्रयास एसआईटी टीम कर रही है।

          वहीं दूसरी ओर इस घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं की सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के नेतृत्व में एसएसपी के साथ रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त की उपस्थिति में बैठक हुई। एसएसपी ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया है कि इस मामले के उद्भेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी को रांची जिला पुलिस ने सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा है। एसआईटी को 72 घंटे के अन्दर मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया गया है।बताया गया है कि अधिवक्ता गोपाल कृष्ण सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित मधुकम आवास के पास खड़े थे। इसी दौरान एक अपराधी ने उनपर चाकू से हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह घायल गोपाल कृष्ण को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से वकीलों में काफी आक्रोश है।

          Advocate SIT Sukhdev Nagar Police Station Area
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रिमिक्स फॉल में डूबने से छात्र की मौत,दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था

          September 12, 2026

          से/क्स स्कॉर्ट जॉब और वशीकरण के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 6 अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े

          September 12, 2026

          गयाजी में 25 सितंबर से पितृपक्ष मेला, 70 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की तैयारी,73 स्वास्थ्य शिविर और 24 घंटे कंट्रोल रूम

          September 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रिमिक्स फॉल में डूबने से छात्र की मौत,दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था

          से/क्स स्कॉर्ट जॉब और वशीकरण के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 6 अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े

          गयाजी में 25 सितंबर से पितृपक्ष मेला, 70 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की तैयारी,73 स्वास्थ्य शिविर और 24 घंटे कंट्रोल रूम

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.