Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 27 July 2026 || 19:42
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»झारखंड»Ranchi :झारखंड विधानसभा में 6,450 करोड़ का अतिरिक्त बजट पेश, गांव की सड़क और जनता की योजनाओं पर फोकस
          झारखंड

          Ranchi :झारखंड विधानसभा में 6,450 करोड़ का अतिरिक्त बजट पेश, गांव की सड़क और जनता की योजनाओं पर फोकस

          today post liveBy today post liveFebruary 20, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Ranchi
          Ranchi
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 6,450 करोड़ रुपये का तृतीय अनुपूरक बजट पेश किया। सदन में यह बजट राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने प्रस्तुत किया। इस अनुपूरक बजट में सरकार ने ग्रामीण आधारभूत संरचना, सामाजिक कल्याण, ऊर्जा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक जरूरतों को प्राथमिकता दी है।

           ग्रामीण ढांचे को मिलेगी बड़ी मजबूती

          सबसे बड़ा प्रावधान ग्रामीण कार्य विभाग के लिए किया गया है। विभाग को 1,717.58 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस राशि से ग्रामीण सड़कों, पुल-पुलियों और अन्य बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के लिए 779 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है, जिससे महिलाओं और बच्चों से जुड़ी योजनाओं को मजबूती मिलेगी। पंचायती राज विभाग को 657.56 करोड़ और ग्रामीण विकास विभाग को 594.88 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

          ऊर्जा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर भी जोर

          ऊर्जा विभाग के लिए 281.28 करोड़ रुपये, जबकि स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए 323.94 करोड़ रुपये की मांग की गई है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग (गृह प्रभाग) को 407.21 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव है। इसके अलावा खनन एवं भूतत्व विभाग को 300.21 करोड़, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को 177.97 करोड़, जल संसाधन विभाग को 159.73 करोड़ और अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग को 105.35 करोड़ रुपये देने की योजना है।

          Read More : Ranchi News : नगर निगम चुनाव को लेकर मतदान और मतगणना की तैयारियां पूरी, 21 फरवरी की शाम थमेगा प्रचार-प्रसार

          ब्याज, ऋण और पेंशन मद में अतिरिक्त जरूरत

          अन्य मदों में ब्याज भुगतान के लिए 153.61 करोड़, ऋण अदायगी के लिए 92.21 करोड़ और पेंशन मद में 232.36 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आवश्यकता बताई गई है। उल्लेखनीय है कि प्रथम और द्वितीय अनुपूरक बजट में ग्रामीण कार्य विभाग के लिए 5,948.90 करोड़ रुपये की मांग पहले ही की जा चुकी है।

          क्यों लाया जाता है अनुपूरक बजट?

          सरकार ने स्पष्ट किया कि अनुपूरक बजट तब लाया जाता है जब मूल बजट के प्रावधान अपर्याप्त साबित होते हैं या नई जरूरतें सामने आती हैं। अब सदन में अनुदान मांगों पर चर्चा और कटौती प्रस्तावों के बाद मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वित्त मंत्री 24 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का पूर्ण बजट पेश करेंगे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          6450 crore budget budget session jharkhand energy department health Department Jharkhand Assembly pension fund radha krishna kishore rural development rural roads supplementary budget 2025-26 women and child welfare
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          July 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.