Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 13 June 2026 || 01:33
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: झारखंड की चार सीटों पर शाम पांच बजे तक 63.14 प्रतिशत वोटिंग
          Headline

          Ranchi: झारखंड की चार सीटों पर शाम पांच बजे तक 63.14 प्रतिशत वोटिंग

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 13, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          सबसे अधिक सिंहभूम संसदीय क्षेत्रा में 66.11 प्रतिशत मतदान

          – सबसे कम पलामू में 59.99 प्रतिशत हुई वोटिंग

          – पांचवें चरण के चुनाव के लिए अबतक 36 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

          Ranchi:  देश में चौथे चरण में जबकि झारखंड राज्य स्तर पर पहले चरण का मतदान सोमवार को संपन्न हुआ। वोटिंग खत्म होने तक चार सीटों पर 63.14 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें सबसे अधिक सिंहभूम संसदीय क्षेत्र में 66.11 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि सबसे कम पलामू में 59.99 प्रतिशत मतदान हुआ। खूंटी (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 65.82 प्रतिशत और लोहरदगा में 62.60 वोट डाले गए हैं।

          मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि झारखंड में चौथे चरण के लिए हुए चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण रहा। इस दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के छह मामले दर्ज हुए। वहीं मामूली झड़प के दो मामले भी दर्ज हुए हैं। राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अबतक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के 57 मामले दर्ज किये गये हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सोमवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मौके पर उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डा. नेहा अरोड़ा उपस्थित थीं।

          उन्होंने बताया कि चार संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक अनुमानित वोटर टर्नआउट 63.14 प्रतिशत रहा है। उसमें सिंहभूम (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में वोटर टर्नआउट सर्वाधिक 66.11 रहा। वहीं खूंटी (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 65.82 प्रतिशत, लोहरदगा (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) में 62.60 और सबसे कम वोटर टर्नआउट पलामू (अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित) में 59.99 प्रतिशत रहा।

          मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि पांचवें चरण के चुनाव के लिए अब तक कुल 36 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा भरा है। उसमें राजमहल (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से सोमवार को पांच प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस निर्वाचन क्षेत्र से अब कुल 10 प्रत्याशी हो गये हैं। वहीं दुमका (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से सोमवार को 7 नये नामांकन हुए। यहां भी अब तक कुल 10 लोग नामांकन कर चुके हैं। जबकि, गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से सोमवार को 6 लोगों ने नामांकन किया। यहां अब तक कुल 16 लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल कर चुके हैं।

          उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक झारखंड में कुल 1 अरब,16 करोड़, 02 लाख, आठ हजार रुपये की अवैध सामग्री और नकदी जब्त किये गये हैं। सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में सुबह से ही बूथों पर लंबी लाइन लगी थी। महिला, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता उत्साहित दिख रहे थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          fourth stage Lok Sabha Elections vote
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          June 12, 2026

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          June 12, 2026

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          June 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          बिहार में भीषण सड़क हादसा : बेगुसराय में खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.