Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 2 June 2026 || 20:03
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»रामगढ़ में एसपी ऑफिस का पीए बनकर ठग ले उड़ा iPhone 16
          Headline

          रामगढ़ में एसपी ऑफिस का पीए बनकर ठग ले उड़ा iPhone 16

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 2, 2026Updated:June 2, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jharkhand News:  रामगढ़ में साइबर ठगों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका अपनाया है। इस बार एक शातिर ठग ने खुद को पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय का पर्सनल असिस्टेंट (पीए) बताकर शहर के एक मोबाइल दुकानदार को अपना शिकार बना लिया। ठग ने बड़ी चालाकी से विश्वास जीतते हुए 69 हजार रुपये कीमत का पिंक कलर का iPhone 16 हासिल कर लिया और फरार हो गया।

          मामला शहर के गोला रोड स्थित गणपति मोबाइल दुकान का है। दुकान संचालक धीरेंद्र कुमार ने रामगढ़ थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार 30 मई को उन्हें एक फोन कॉल प्राप्त हुआ। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को रामगढ़ एसपी कार्यालय का पीए बताया और कहा कि उसे मैडम के लिए पिंक कलर का iPhone 16 खरीदना है।

          बातचीत के दौरान आरोपी ने मोबाइल की कीमत को लेकर मोलभाव किया और आखिरकार 69 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। उसने स्वयं को एसपी के साथ अत्यधिक व्यस्त बताते हुए दुकान आने में असमर्थता जताई तथा मोबाइल की होम डिलीवरी करने को कहा। आरोपी ने दुकानदार को विश्वास दिलाने के लिए वीआईपी अंदाज में बातचीत की। इतना ही नहीं, उसके नंबर पर ट्रूकॉलर में भी “SP PA Office” नाम प्रदर्शित हो रहा था, जिससे संदेह की गुंजाइश और कम हो गई।

          दुकान के कर्मचारी राजा दत्ता को मोबाइल की डिलीवरी के लिए भेजा गया। रास्ते में आरोपी ने फोन कर बताया कि वह रामगढ़ कोर्ट के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार में मौजूद है और वहीं मोबाइल प्राप्त कर लेगा। जब कर्मचारी वहां पहुंचा तो आरोपी ने उसे एक ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का स्क्रीनशॉट दिखाया, जिसमें 69 हजार रुपये भुगतान किए जाने का दावा किया गया था।

          स्क्रीनशॉट देखने के बाद कर्मचारी ने मोबाइल सौंप दिया। हालांकि दुकान पहुंचकर जब भुगतान की पुष्टि की गई तो पता चला कि खाते में कोई राशि जमा ही नहीं हुई है। इसके बाद आरोपी ने फोन पर बहाना बनाया कि उसके खाते से पैसे कट चुके हैं और वह बैंक विवरण दिखाने दुकान आएगा, लेकिन फिर उसका मोबाइल बंद हो गया और वह फरार हो गया।

          रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि आरोपी ने फर्जी मोबाइल नंबर और वाहन नंबर का उपयोग किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का दावा किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी ऑनलाइन भुगतान या पहचान पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। बैंक खाते में राशि प्राप्त होने की पुष्टि के बाद ही किसी सामान की डिलीवरी करें। पुलिस ने नागरिकों को एपीके फाइल, फर्जी कॉल और नकली भुगतान स्क्रीनशॉट जैसे साइबर ठगी के तरीकों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          #JharkhandNews CyberCrime FakePaymentScreenshot iPhone16Fraud MobileShopFraud OnlineFraud RamgarhFraud RamgarhNews SPPAFraud TruecallerScam
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          अररिया में रिश्तों का कत्ल, सास और दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप, अवैध संबंध बनी वजह

          June 2, 2026

          एमटीएमसी के पहले दीक्षांत समारोह में 133 छात्रों को मिली एमबीबीएस डिग्री

          June 1, 2026

          मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के औचक निरीक्षण से प्रशासन में मची हलचल, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के निर्देश

          June 1, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          अररिया में रिश्तों का कत्ल, सास और दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप, अवैध संबंध बनी वजह

          रामगढ़ में एसपी ऑफिस का पीए बनकर ठग ले उड़ा iPhone 16

          एमटीएमसी के पहले दीक्षांत समारोह में 133 छात्रों को मिली एमबीबीएस डिग्री

          मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के औचक निरीक्षण से प्रशासन में मची हलचल, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के निर्देश

          घोड़ों पर लादकर हो रही थी शराब की तस्करी,दो घोड़ों संग शराब तस्कर गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.