Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 18:28
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ramgarh: विधानसभा उप चुनाव में आजसू की सुनीता चौधरी 21970 वोट से जीती
          Headline

          Ramgarh: विधानसभा उप चुनाव में आजसू की सुनीता चौधरी 21970 वोट से जीती

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 2, 2023Updated:March 2, 2023No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ramgarh: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आजसू के नाम रहा। इस चुनाव में जनता ने  सुनीता चौधरी को विधानसभा में पहुंचा दिया। यहां की जनता ने रिकॉर्ड 115243 वोट देकर यह दर्शा दिया कि आजसू के अलावा इस विधानसभा पर किसी और का दबदबा नहीं हो सकता। एनडीए उम्मीदवार सुनीता चौधरी ने कांग्रेस के उम्मीदवार बजरंग महतो को 21970 वोटों से पराजित किया है। इस चुनाव में बजरंग महतो को 93699 वोट मिले।यह वोट भी एक नया रिकॉर्ड ही है। इस विधानसभा उपचुनाव में कुल 228000 मतदाताओं ने वोट किया था। इसमें 115243 वोट सुनीता चौधरी को मिला है।

          जीत की जश्न में शामिल हुए भाजपा और आजसू के दिग्गज नेता

          सुनीता चौधरी की जीत की खबर सुनते ही आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, भाजपा के हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा, विधायक लंबोदर महतो और कई दिग्गज नेता रामगढ़ पहुंच गए। इन लोगों ने सबसे पहले सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को जीत की बधाई दी। इस दौरान सर्टिफिकेट लेने से पहले ही कार्यकर्ताओं का जोश उमड़ रहा था। खुली जीप पर सवार होकर सभी नेता जब सर्टिफिकेट लेकर बाहर निकले तो उनका स्वागत फूल माला और गाजे बाजे के साथ किया गया। पूरे रास्ते अबीर गुलाल और फूलों की वर्षा होती रही।

          पहले राउंड की मतगणना के बाद से ही शुरू हो गया था जीत का जश्न

          पहले राउंड की मतगणना से ही आजसू कार्यकर्ताओं में एक नया जोश भर गया था। पहले ही राउंड में लगभग 5400 मतों से उम्मीदवार आगे निकल गई थी। इसके बाद से उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। दूसरे राउंड में आते आते यह आंकड़ा और आगे बढ़ गया। उस वक्त लगभग 12000 मतों से सुनीता चौधरी आगे चल रही थी। यह आंकड़ा जैसे ही सार्वजनिक हुआ आजसू कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया।

          काउंटिंग हॉल के अंदर ही आजसू कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल उड़ा कर होली शुरू कर दी

          काउंटिंग हॉल के अंदर ही आजसू कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल उड़ा कर होली शुरू कर दी। उन लोगों ने जैसे पहले ही यह तय कर लिया था की जनता उनका राजतिलक कर चुकी है। 11 राउंड के मतगणना के दौरान कभी भी उम्मीदवार के आगे कांग्रेस उम्मीदवार नहीं निकले। रामगढ़ प्रखंड के अलावा दुलमी और चितरपुर में भी कांग्रेस उम्मीदवार को बढ़त नहीं मिली। गोला प्रखंड में भी किसी भी इलाके से कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में कोई हवा नहीं चली। इसका मतलब साफ था कि इस बार की हवा फिर से एक बार आजसू की तरफ बह चुकी थी।

           

          रामगढ़ का जनादेश झूठ की सरकार के खिलाफ : सुदेश महतो

          आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि रामगढ़ का जनादेश प्रत्यक्ष तौर पर झूठ की बुनियाद पर चल रही सरकार की नीति, निर्णय और मंशा के खिलाफ है। उन्होंने रामगढ़ उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार सुनीता चौधरी की शानदार जीत पर विधानसभा क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है।

          उन्होंने कहा कि उपचुनाव में भले ही कांग्रेस का उम्मीदवार था, पर लड़ रहे थे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन। जाहिर है, सत्ता को चुनौती देना आसान नहीं था। चुनाव में सत्तारूढ़ दलों ने भावनात्मक लहर पैदा करने की कोशिशें की और झूठ परोसते रहे जबकि आजसू रामगढ़ और राज्य के हितों की बात करती रही। महतो ने पूरे उपचुनाव में प्रचार से लेकर रणनीति में भाजपा का साथ मिलने पर भी आभार प्रकट किया है। उन्होंने यह भी कहा कि आजसू के कार्यकर्ताओं और खासकर चूल्हा प्रमुखों ने जवाबदेह राजनीति और निचले स्तर पर घर-घर जनता से सीधे जुड़ाव के डिजाइन-फार्मूले पर काम कर इस उपचुनाव के जरिए हेमंत सोरेन सरकार को करारा जवाब दिया है।

           

          रामगढ़ उपचुनाव में बैलेट वोटिंग में भी आजसू रहा आगे

          रामगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बैलेट वोटिंग में भी आजसू उम्मीदवार ने कांग्रेस उम्मीदवार को पीछे छोड़ दिया। इस उपचुनाव में कुल 152 बैलेट वोट पड़े थे, जिनमें से 21 वोट रद्द कर दिए गए थे। इसमें 74 वोट सुनीता चौधरी, 46 वोट बजरंग महतो, 2 वोट युगन कुमार, एक वोट संतोष महतो, 2 वोट अजीत कुमार, एक वोट कामदेव महतो, एक वोट मनोज बेदिया, एक वोट महिपाल महतो और 3 वोट रामावतार महतो को मिला है।

          किस उम्मीदवार को मिला कितना वोट

          इस चुनाव में सबसे अधिक वोट आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी को 115243, बजरंग महतो 93699, युगन कुमार 1087, संतोष महतो 1717, अजीत कुमार 2100, इमाम शफी 209, कामदेव महतो 191, तुलेश्वर पासवान 214, धनंजय कुमार पुटूस 2794, पांडव कुमार महतो 297, प्रदीप कुमार 460, फारूकी अंसारी 264, मनोज बेदिया 482, महिपाल महतो 1372, रंजीत महतो 1860, रामावतार महतो 2960, सहदेव कुमार 1341, सुलेंद्र महतो 941 और नोटा को 616 वोट मिले हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          आजसू रामगढ़ न्यूज रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव विजयी सुनीता चौधरी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.