Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 13 June 2026 || 10:34
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»दलित, आदिवासी, पिछड़ा और महिलाओं की लड़ाई हम लड़ेंगे : राहुल गांधी
          Headline

          दलित, आदिवासी, पिछड़ा और महिलाओं की लड़ाई हम लड़ेंगे : राहुल गांधी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 7, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          बिहार में राहुल गांधी ने किया संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित
          Patna News:  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश में अगर आप दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग, अति पिछड़ा और महिला हो तो आप दोयाम दर्जे के हो। हम आपकी लड़ाई लड़ेंगे। वह सोमवार को बिहार की राजधानी पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

          राहुल गांधी ने कहा कि मैंने बिहार प्रदेश कांग्रेस की टीम को साफ निर्देश दिया है कि आपको बिहार के गरीबों का नेतृत्व करना है। आपको गरीबों व दलितों को आगे बढ़ाना है। हम आपको राजनीति में लाकर बिहार का चेहरा बदलना चाहते हैं। बिहार की भारतीय जनता पार्टी-जनता दल (यूनाइटेड) सरकार अरबपतियों के जरिए राजनीति चल रही है। अंबानी-अडाणी की राजनीति चल रही, उसको हम हराने जा रहे हैं।

          उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि इस देश को राजनीतिक रूप से बिहार ने हमेशा रास्ता दिखाया है। अंग्रेजों के खिलाफ राजनीतिक बदलाव आया तो बिहार की जनता ने आवाज बुलंद की। हम सबसे जरूरी लक्ष्य संविधान की रक्षा करना चाहते हैं। पहले प्रधानमंत्री मोदी 400 पार का नारा देते थे तो इंडिया गठबंधन सामने आया। रिजल्ट सबके सामने है। आपने लोकसभा चुनाव में संविधान को बचाने का काम किया। जहां भी मेरी जरूरत होगी, आप मुझे बुलाओ मैं हाजिर हो जाऊंगा। आपकी लड़ाई मेरी लड़ाई है।

          इससे पहले राहुल गांधी “पलायन रोको नौकरी दो यात्रा” में शामिल होने के लिए बेगूसराय के सुभाष चौक पर पहुंचे। यहां से राहुल गांधी पैदल ही सुभाष चौक से लेकर हर हर महादेव चौक तक यात्रा में शामिल हुए। हजारों की संख्या में लोग उनके स्वागत में जुटे हुए थे। जगह-जगह राहुल गांधी को फूल बरसा कर उनका स्वागत किया। यह पदयात्रा कन्हैया कुमार के नेतृत्व में की गई थी। राहुल गांधी को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी।

          उल्लेखनीय है कि नमक सत्याग्रह आंदोलन की 95वीं वर्षगांठ के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें नोनिया समाज के अमर शहीद बुद्धु नोनिया के योगदान के साथ ही शहीद प्रजापति रामचंद्र विद्यार्थी का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान पर र्चचा की गई। साथ ही वर्तमान में अति पिछड़ा समाज की दशा और भारतीय संविधान पर बात हुईं।

          बेगूसराय में राहुल गांधी की पद यात्रा महज 24 मिनट में हुई समाप्त

          कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बेगूसराय में पदयात्रा महज 24 मिनट में खत्म हो गई। वह कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको और नौकरी दो’ यात्रा में शामिल होने आए थे। इसके बाद राहुल गांधी पटना के लिए रवाना हो गए।

          राहुल गांधी का बेगूसराय में 11 बजे से लेकर 11:45 बजे तक कार्यक्रम तय था। इस दौरान उन्हें पदयात्रा में शामिल होने के साथ ही नुक्कड़ सभा को भी संबोधित करना था, लेकिन राहुल तय समय से 4 मिनट पहले ही 11.41 बजे ही पटना के लिए रवाना हो गए। कपस्या चौक टाउनशिप गेट के पास होने वाली नुक्कड सभा क्यों रद्द की गई, अभी तक इसकी वजह सामने नहीं आ पाई है। राहुल की पदयात्रा के दौरान करीब 10 हजार लोग मौजूद थे। राहुल गांधी को 6-7 डेलीगेट्स से मिलाने का भी प्लान था, लेकिन भारी भीड़ के कारण वो नहीं मिल सके।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Leader of the Opposition Rahul Gandhi Salt Satyagraha Movement
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          June 12, 2026

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          June 12, 2026

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          June 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          बिहार में भीषण सड़क हादसा : बेगुसराय में खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.