Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 16 September 2026 || 12:12
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»राहुल गांधी ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन अवसर पर केंद्र एवं चुनाव आयोग पर साधा निशाना
          Headline

          राहुल गांधी ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन अवसर पर केंद्र एवं चुनाव आयोग पर साधा निशाना

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 1, 2025Updated:September 1, 2025No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna News:  महागठबंधन की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का पटना में सोमवार को समापन हो गया है। इस अवसर पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि बेंगलुरु सेंट्रल की महादेवपुरा सीट में एक लाख से ज्यादा फर्जी वोट थे। वहां की 6 सीट पर हम जीतते हैं। लेकिन महादेवपुरा में हम साफ हो जाते हैं और यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकसभा का चुनाव जीत जाती है।

          चुनाव आयोग को आड़े हाथों लेते हुए राहुल गांधी ने कहा कि न तो वो वीडियो ग्राफी का सबूत देते हैं, न सुनते हैं। हम लोगों को सबूत जुटाने में 4 महीने लगे। ऐसे में बिहार के युवाओं को कहना चाहता हूं कि वोट चोरी का मतलब अधिकारों की चोरी, आरक्षण, रोजगार, शिक्षा, लोकतंत्र और युवाओं के भविष्य की चोरी है।

          राहुल गांधी ने कहा कि सुन लीजिए भाजपा के लोगों, महादेवपुरा में एटम बम से बड़ा हाइड्रोजन बम दिखाया था। भाजपा के लोग तैयार हो जाइये हाइड्रोजन बम आ रहा है। आपकी चोरी पूरे देश को पता लगने जा रही है। यह क्रांतिकारी प्रदेश है। यहां से मैसेज दिया गया, वोट चोरी नहीं होने देंगे। आने वाले समय में हाइड्रोजन बम के बाद केंद्र की भाजपा सरकार अपना चेहरा इस देश को नहीं दिखा पाएगी।

          राहुल ने कहा कि महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), कांग्रेस पार्टी और शिवसेना से चुनाव चोरी किया गया था, यह सच है। तकरीबन एक करोड़ नए वोटर लोकसभा चुनाव के बाद मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। नए मतदाता मतदान करते हैं, हमारे गठबंधन को मतदान करते हैं, जितना लोकसभा में मिला उतना विधानसभा में नहीं मिला। सारे वोट भाजपा के खाते में गए। तीनों पार्टियां साफ हो गई, चुनाव आयोग और भाजपा ने मिलकर वोट चोरी की।उन्होंने कहा कि बिहार के युवा खड़े हो गए हैं, यात्रा के दौरान वे हमारे पास आते थे और नारा लगाते थे। बीच में भाजपा के लोग काले झंडे दिखा रहे थे।

          वोटर अधिकार यात्रा’ 16 दिन में 23 जिलों से होते हुए तकरीबन 1300 किलोमीटर तक चली
          उल्लेखनीय है कि बिहार में बीते 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई  राहुल गांधी के नेतृत्व में  ‘वोटर अधिकार यात्रा’ 16 दिन में 23 जिलों से होते हुए तकरीबन 1300 किलोमीटर तक चली और 60 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरी। पटना में वोटर अधिकार मार्च निकालकर इस यात्रा का 1 सितंबर को समापन हो गया है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और इंडिया गठबंधन के नेता मौजूद रहे। महागठबंधन के शीर्ष नेताओं ने जनसभाओं और रोड शो के जरिए मतदाताओं से संवाद किया और मत तथा मताधिकार के प्रति लोगों को जागरूक किया।

          लोकसभा चुनावों में बिहार की जनता ने भाजपा को वोट दिया लेकिन बिहार के लिए कुछ नहीं किया : तेजस्वी यादव

          पटना के गांधी मैदान में सभा को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकसभा चुनावों में बिहार की जनता ने भाजपा को वोट दिया लेकिन उन्होंने बिहार के लिए कुछ नहीं किया। केंद्र की सरकार फैक्ट्री गुजरात में लगाते हैं और मजदूर यहां से ले जाते हैं। ऐसे लोगों को बिहार के लोग हल्दी लगाना जानते हैं। इस बार (विधानसभा चुनाव) में ये नहीं चलेगा।

          तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के नाम पर वोट की चोरी की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि बड़ी चालाकी से फर्जी वोट जोड़े जा रहे है। ऐसे में इन लोगों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। इस चुनाव में आपलोग अपनी ताकत दिखा दीजिए।

          पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी के कारण महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में अपने ऊपर दर्ज केस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों पर एफआईआर कराया जा रहा है लेकिन हम लोग डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा, ‘ऐसे थोड़े ही लालू जी का बेटवा डरा जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म जेल में हुआ था। कितना भी तंग कर लीजिए तेजस्वी झुकेगा नहीं, न लालू झुका न तेजस्वी झुकेगा।

          Bihar youth vote rights BJP fake vote allegations Mahagathbandhan Voter Rights Yatra questions on Election Commission Rahul Gandhi Patna speech चुनाव आयोग पर सवाल बिहार युवा वोट अधिकार भाजपा फर्जी वोट आरोप महागठबंधन वोटर अधिकार यात्रा राहुल गांधी पटना भाषण
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ी

          September 15, 2026

          धनबाद की युवती को ब्लैकमेल करने वाला युवक मोतिहारी से गिरफ्तार,इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी

          September 15, 2026

          फर्जीवाड़े में नवादा DTO कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार,चोरी की स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर कराने का आरोप

          September 15, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ी

          धनबाद की युवती को ब्लैकमेल करने वाला युवक मोतिहारी से गिरफ्तार,इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी

          फर्जीवाड़े में नवादा DTO कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार,चोरी की स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर कराने का आरोप

          बिहार कैबिनेट के 17 प्रस्तावों पर लगी मुहर, गयाजी को 2520 करोड़,विष्णुपद कॉरिडोर के साथ सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना को मंजूरी

          चतरा सदर अंचल में ACB की कार्रवाई,10 हजार रुपए रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार,म्यूटेशन के बदले मांगी थी घूस

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.