Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 April 2026 || 14:29
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»छात्राओं से छेड़खानी के आरोपी ईटहारा मध्य विद्यालय के प्राचार्य निलंबित
          Headline

          छात्राओं से छेड़खानी के आरोपी ईटहारा मध्य विद्यालय के प्राचार्य निलंबित

          today post liveBy today post liveNovember 18, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Oplus_131072
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Araia News:-  उत्क्रमित मध्य विद्यालय ईटहारा के प्रधानाध्यापक शमशुल होदा मासूम को छात्राओं से छेड़खानी और अश्लील हरकतों के गंभीर आरोप में शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं ने आरोप लगाया था कि प्रधानाध्यापक प्रलोभन देकर और डराकर उन्हें गलत तरीके से स्पर्श करते थे, जिसके बाद सोमवार को ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर घंटों बंधक बनाए रखा और पुलिस अभिरक्षा में उनकी पिटाई भी की।

          मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने आरोपी प्रमुख को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय नरपतगंज प्रखंड शिक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है और इस दौरान उन्हें केवल जीवन निर्वाह भत्ता ही दिया जाएगा।

          जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) राशिद नवाज की ओर से जारी आदेश ज्ञापांक 2939 में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि आरोपी प्रधानाध्यापक का आचरण शिक्षक की मर्यादा के विपरीत है और विभाग की छवि को धूमिल करता है। महिला उत्पीड़न से जुड़े आरोप प्रथम दृष्टि में सही पाए जाने के बाद उन्हें बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2005 के तहत निलंबित किया गया है। साथ ही, उनके विरुद्ध प्रपत्र ‘क’ गठित कर आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

          गौरतलब है कि ग्रामीणों की शिकायत के अनुसार प्रधानाध्यापक कथित रूप से कक्षा 6, 7 और 8 की छात्राओं को विभिन्न तरह के प्रलोभन, डराने-धमकाने और बहलाने-फुसलाने के जरिए शारीरिक छेड़छाड़ करते थे। इन घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को स्कूल परिसर में ही उन्हें पकड़ लिया था और पुलिस के पहुंचने तक बंधक बनाए रखा। बाद में पुलिस ने किसी तरह उन्हें भीड़ से बचाया और मामले की जांच शुरू की।

          फिलहाल, आरोपों की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है। अभिभावकों और ग्रामीणों ने मांग की है कि स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाए और ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाएँ।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          ईटहारा विद्यालय घटना छात्राओं से छेड़खानी प्रधानाध्यापक शमशुल होदा मासूम शिक्षक निलंबन अररिया शिक्षा विभाग कार्रवाई
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          April 23, 2026

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          April 23, 2026

          मुजफ्फरपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार,टेलीग्राम बॉट्स से डेटा बेचने वाला गिरोह पकड़ा, बांग्लादेश कनेक्शन सामने

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.