Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 8 August 2026 || 23:19
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»हजारीबाग में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग का सहयोगी घायल,पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी, पैर में लगी गोली
          Headline

          हजारीबाग में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग का सहयोगी घायल,पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी, पैर में लगी गोली

          हजारीबाग पुलिस ने 13 माइल ट्रांसपोर्ट रोड पर हाईवा वाहनों पर हुई गोलीबारी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रिंस खान गिरोह से कथित रूप से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 8, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Hazaribagh News:  हजारीबाग पुलिस ने 13 माइल ट्रांसपोर्ट रोड पर हाईवा वाहनों पर हुई गोलीबारी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रिंस खान गिरोह से कथित रूप से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बड़कागांव थाना कांड संख्या 133/26 के तहत हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें आरोपी अंकित कुमार पांडेय के पैर में गोली लगी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

          पुलिस के अनुसार, अंकित कुमार पांडेय पिपराडीह निवासी अरुण कुमार पांडेय का पुत्र है। उसे पहले पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन में टेलीग्राम ऐप पर गैंगस्टर प्रिंस खान और गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ कथित चैट मिली। इसके बाद पुलिस को मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिले।

          पुलिस टीम अंकित की निशानदेही पर हथियार और अन्य सामान बरामद करने के लिए पिपराडीह के पास स्थित एक बंद गैस प्लांट पहुंची थी। पुलिस का दावा है कि इसी दौरान अंकित ने एक जवान को धक्का देकर पिस्तौल निकाल ली और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

          पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी पिस्तौल, 7.62 एमएम का एक खोखा, एक मिस फायर गोली, एक जिंदा कारतूस, एक देसी बम और चार हस्तलिखित धमकी भरे पर्चे बरामद किए हैं। बरामद सामान को पुलिस ने जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।

          हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रांसपोर्टिंग वाहनों पर फायरिंग के मामले में प्रिंस खान गिरोह से जुड़े आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने मुठभेड़ के दौरान आरोपी के घायल होने की भी पुष्टि की।

          पुलिस पूछताछ में अंकित ने 25 जुलाई की रात 13 माइल ट्रांसपोर्ट रोड पर अपने साथियों के साथ मिलकर हाईवा वाहनों पर गोलीबारी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने बताया कि वारदात को प्रिंस खान गिरोह के नाम पर अंजाम दिया गया था। घटना के बाद मौके पर धमकी भरे पर्चे भी छोड़े गए थे।

          आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया कि वारदात में इस्तेमाल हथियार और बम पिपराडीह गांव के पास स्थित बंद गैस प्लांट में छिपाए गए हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम वहां बरामदगी के लिए पहुंची थी, जहां मुठभेड़ की घटना हुई।

          पुलिस अब मामले में आरोपी के अन्य सहयोगियों और गिरोह से जुड़े संपर्कों की भी जांच कर रही है। साथ ही टेलीग्राम चैट और बरामद सामान के आधार पर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

          Accused Injured In Police Encounter Ankit Kumar Pandey Barkagaon Police Station Hazaribagh Hyva Firing Hazaribagh Police Encounter prince khan gang Prince Khan Gang Associate Arrested Weapons And Bomb Recovered अंकित कुमार पांडेय पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल प्रिंस खान गैंग प्रिंस खान गैंग सहयोगी गिरफ्तार बड़कागांव थाना हजारीबाग पुलिस मुठभेड़ हजारीबाग हाईवा फायरिंग हथियार और बम बरामद
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          प्रेम प्रसंग के शक में पत्नी की ह/त्या, आरोपी पति गिरफ्तार

          August 8, 2026

          जेपीएससी विवाद में पीयूष कुमार का सरकार को अल्टीमेटम, लिखित जवाब की मांग,10 को विधानसभा घेराव

          August 8, 2026

          नाबालिग से दु/ष्कर्म के मामले में राजबल्लभ की रिहाई को सरकार ने दी चुनौती, SC में याचिका दाखिल, याचिका में सवाल उठाते हुए कई महत्वपूर्ण साक्ष्यों की अनदेखी किए जाने का दावा

          August 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          प्रेम प्रसंग के शक में पत्नी की ह/त्या, आरोपी पति गिरफ्तार

          जेपीएससी विवाद में पीयूष कुमार का सरकार को अल्टीमेटम, लिखित जवाब की मांग,10 को विधानसभा घेराव

          हजारीबाग में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग का सहयोगी घायल,पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी, पैर में लगी गोली

          नाबालिग से दु/ष्कर्म के मामले में राजबल्लभ की रिहाई को सरकार ने दी चुनौती, SC में याचिका दाखिल, याचिका में सवाल उठाते हुए कई महत्वपूर्ण साक्ष्यों की अनदेखी किए जाने का दावा

          नवादा ITI के पास नो-एंट्री में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, ने बीएड छात्रा को कुचला, मौके पर मौत, सड़क हादसे के बाद बवाल, एक घंटे जाम रहा मार्ग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.