Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 April 2026 || 19:06
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड में हटिया समेत 20 रेलवे स्टेशनों के बहुरेंगे दिन, प्रधानमंत्री छह को करेंगे ऑनलाइन शिलान्यास
          Headline

          Ranchi: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड में हटिया समेत 20 रेलवे स्टेशनों के बहुरेंगे दिन, प्रधानमंत्री छह को करेंगे ऑनलाइन शिलान्यास

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 4, 2023No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह अगस्त को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूरे देश में 508 रेलवे स्टेशनों के आधारभूत संरचना का उन्नयन संबंधी कार्यों का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। इसके तहत झारखंड में भी राजधानी रांची के हटिया रेलवे स्टेशन समेत राज्य के 20 रेलवे स्टेशनों का 886.70 करोड़ रुपये की राशि से इन स्टेशनों में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ यात्रियों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास होगा। इस योजना के तहत हटिया स्टेशन के उन्नयन के लिए सर्वाधिक 355 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।

          कई स्टेशनों का होगा विकास

          अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हटिया के अलावा बोकारो स्टील सिटी में 33.5 करोड़, बड़काकाना रेलवे स्टेशन में 32.6 करोड़, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस-गोमो जंक्शन में 32.4 करोड़, घाटशिला स्टेशन में 31 करोड़, पारसनाथ स्टेशन में 30.4 करोड़, कोडरमा स्टेशन में 30.3 करोड़, राजखरसावां स्टेशन में 30 करोड़, डाल्टनगंज स्टेशन में 29.2 करोड़, साहिबगंज स्टेशन में 29 करोड़, हजारीबाग रोड स्टेशन में 28.1 करोड़, मनोहरपुर स्टेशन में 27 करोड़, पिस्का स्टेशन में 27 करोड़, कतरासगढ़ स्टेशन में 26.9 करोड़, चन्द्रपुरा स्टेशन में 26.5 करोड़, नगरऊंटारी स्टेशन में 26.3 करोड़, गढ़वा टाउन स्टेशन में 25.5 करोड़, लातेहार स्टेशन में 24.5 करोड़, गढ़वा रोड स्टेशन में 24.5 एवं कुमारडुबी रेलवे स्टेशन के लिए 17 करोड़ की राशि उपलब्ध करायी गई है।

          भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्य 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति झारखंड में रेल सुविधाओं को बढ़ाने एवं आधारभूत संरचना के उन्नयन के लिए 20 स्टेशनों का चयन किए जाने पर आभार व्यक्त किया है।

          उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार न सिर्फ आधारभूत संरचनाओं के माध्यम से बुनियादी सुविधाओं का विकास कर रही है, बल्कि उच्च कोटि की विश्व स्तरीय संरचना धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की प्रतिबद्धता न सिर्फ बुनियादी सुविधायें उपलब्ध कराने तक ही सीमित है बल्कि लोगों को विश्व स्तरीय रेल सुविधा उपलब्ध कराना भी है। राकेश प्रसाद ने आम लोगों से अपने निकटस्थ रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने की भी अपील की।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अमृत भारत स्टेशन योजना झारखंड प्रधानमंत्री रांची न्यूज शिलान्यास
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          April 26, 2026

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          April 26, 2026

          सारण में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में

          April 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          सारण में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में

          मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुॅचें सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: 30 दिन से ज्यादा फाइल लटकाने पर होगी कार्रवाई

          नवादा मुठभेड़: 50 हजार का इनामी डॉक्टर हत्याकांड का फरार आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गो/ली

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.