Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 24 June 2026 || 15:31
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»प्रधानमंत्री मोदी ने पटना में किया रोड शो, समर्थकों की उमड़ी भीड़
          Headline

          प्रधानमंत्री मोदी ने पटना में किया रोड शो, समर्थकों की उमड़ी भीड़

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 29, 2025Updated:May 29, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          – रोड शो के दौरान भारत माता की जय और मोदी-मोदी के लगे नारे

          – प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट टर्मिनल का किया उद्घाटन, बिहटा एयरपोर्ट का किया शिलान्यास

          Patna News:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने सबसे पहले पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया और बिहटा एयरपोर्ट के विस्तार योजना का शिलान्यास किया।

          इसके बाद उन्होंने एयरपोर्ट परिसर से ही भव्य रोड शो की शुरुआत की। यह रोड शो शेखपुरा मोड़, जैविक उद्यान और इनकम टैक्स गोलंबर होते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय तक पहुंचा। करीब 5 किलोमीटर लंबे इस रोड शो में हजारों की संख्या में लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े। ‘भारत माता की जय’ और ‘मोदी-मोदी’ के नारों से पटना की सड़कें गूंज उठीं।

          महिलाओं ने ‘प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन है’ और ‘2025 एक बार फिर नीतीश’ के नारे लगाकर पीएम के प्रति अपना समर्थन जताया। ऑपरेशन सिन्दूर के लिए महिलाओं ने खासकर आभार व्यक्त किया। बेली रोड पर जगह-जगह फूल बरसाकर पीएम का स्वागत किया गया।

          प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। एसपीजी ने पूरे रूट पर सुरक्षा की कमान खुद संभाली। स्थानीय पुलिस को बैकफुट पर कर एसपीजी ने हर जगह निगरानी रखी।

          शाम को भाजपा कार्यालय में पीएम मोदी ने पार्टी नेताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर महत्वपूर्ण बैठक की। उनका रात्रि विश्राम राजभवन में होगा।

          शुक्रवार को पीएम रोहतास जिले के बिक्रमगंज में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां वे करीब 50 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह दोपहर में पटना लौटकर दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar Election 2025 Preparation Operation Sindoor PM Modi Patna Airport Inauguration PM Modi Bikramganj Public Meeting PM Modi Patna Road Show ऑपरेशन सिन्दूर पीएम मोदी पटना एयरपोर्ट उद्घाटन पीएम मोदी बिक्रमगंज जनसभा प्रधानमंत्री मोदी पटना रोड शो बिहार चुनाव 2025 तैयारी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          मुंगेर में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा एक किशोरी का शव मिला, चार की तलाश जारी

          June 24, 2026

          CID कोर्ट का बड़ा फैसला,बोकारो ट्रेजरी घोटाला में तीन आरोपितों की जमानत खारिज

          June 24, 2026

          वैभव सूर्यवंशी का सपना हुआ साकार, टीम इंडिया की जर्सी पाकर हुए भावुक

          June 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          मुंगेर में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा एक किशोरी का शव मिला, चार की तलाश जारी

          CID कोर्ट का बड़ा फैसला,बोकारो ट्रेजरी घोटाला में तीन आरोपितों की जमानत खारिज

          वैभव सूर्यवंशी का सपना हुआ साकार, टीम इंडिया की जर्सी पाकर हुए भावुक

          तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास में लाखों की चोरी, निजी सहायक पर लगाया आरोप

          सुपौल में बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाकर मांगा न्याय

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.