Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 7 June 2026 || 12:39
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार में नई सरकार गठन की तैयारी तेज, दोपहर 3 बजे राजग की बैठक, नीतीश फिर बनेंगे नेता
          Headline

          बिहार में नई सरकार गठन की तैयारी तेज, दोपहर 3 बजे राजग की बैठक, नीतीश फिर बनेंगे नेता

          today post liveBy today post liveNovember 19, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna News:- बिहार में नई सरकार गठन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल की अहम बैठक आज दोपहर तीन बजे आयोजित की जाएगी। यह बैठक विधानसभा के विस्तारित भवन के सेंट्रल हॉल में होगी, जहां सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को राजग विधायक दल का नेता चुने जाने की पूरी संभावना जताई जा रही है। उनके चयन के साथ ही राज्य में नई सरकार गठन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से आगे बढ़ जाएगी।

          गुरुवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के नए सदस्यों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। समारोह की तैयारियों का नीतीश कुमार ने मंगलवार शाम स्वयं निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

          राजग की बैठक से पहले दिन में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक गतिविधियाँ भी निर्धारित हैं। सुबह 10 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में होगी, जिसमें 89 नवनिर्वाचित विधायकों को बुलाया गया है। भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और साध्वी निरंजन ज्योति सह-पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे। ये दोनों नेता मंगलवार रात ही पटना पहुंच चुके हैं।

          इसके अलावा, सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास पर जदयू विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें पार्टी अपने विधायक दल के नेता का चयन करेगी। सभी दलों की बैठकों और नेतृत्व चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शपथग्रहण से ठीक पहले मंत्रियों की अंतिम सूची तय की जाएगी।

          इस बीच, 17वीं बिहार विधानसभा को बुधवार को आधिकारिक रूप से भंग किया जाएगा। सोमवार को राज्य कैबिनेट ने विधानसभा भंग करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को पत्र भेजकर इसकी अनुशंसा की।

          नई सरकार में विभागों के बंटवारे को लेकर संतुलन बनाने के साथ कुछ नए चेहरों को भी मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          जदयू भाजपा बैठक नीतीश कुमार शपथ पटना राजनीतिक खबर बिहार सरकार गठन राजग विधायक दल बैठक
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          कोडरमा में मामूली विवाद का खौफनाक अंत, होटल में हुई कहासुनी बनी मौत की वजह, घर में घुसकर युवक की ह/त्या

          June 6, 2026

          Rajya Sabha Election: झामुमो ने बैजनाथ राम को बनाया उम्मीदवार, चार नेताओं ने खरीदा नामांकन पत्र, बढ़ी चर्चा

          June 6, 2026

          15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, मिली भारतीय टीम में जगह, सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

          June 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          कोडरमा में मामूली विवाद का खौफनाक अंत, होटल में हुई कहासुनी बनी मौत की वजह, घर में घुसकर युवक की ह/त्या

          Rajya Sabha Election: झामुमो ने बैजनाथ राम को बनाया उम्मीदवार, चार नेताओं ने खरीदा नामांकन पत्र, बढ़ी चर्चा

          15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, मिली भारतीय टीम में जगह, सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

          भाजपा उम्मीदवार बने पवन सिंह 8 जून को भरेंगे नामांकन, कार्यकर्ताओं में उत्साह

          भाभी से अवैध संबंध के विरोध पर नवविवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप, इलाज के दौरान मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.