Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 7 November 2026 || 03:25
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»राजधानी में जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारी युद्ध स्तर पर
          Headline

          राजधानी में जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारी युद्ध स्तर पर

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 2, 2023Updated:February 2, 2023No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          शिखर सम्मेलन की सुरक्षा का जिम्मा आठ आईपीएस अधिकारियों को

          देवेन्द्रशर्मा

          रांची। झारखंड की राजधानी रांची में जी-20 शिखर सम्मेलन की दो बैठकें 16-17 फरवरी और 16-17 मार्च को होनी है। इसके मद्देनजर झारखंड पुलिस तैयारियों में लगातार बैठक हो रही है। बैठक में दूसरे देश से आने वाले प्रतिनिधियों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक ना हो इसे लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय में पिछले दिनों एडीजी अभियान की अध्यक्षता में पुलिस के शीर्ष अधिकारियों की बैठक हुई।

          झारखंड पुलिस मुख्यालय ने इस सम्मेलन के दौरान सुरक्षा के लिए राज्य स्तरीय सुरक्षा समन्वय समिति का गठन किया है। समिति के नोडल सुरक्षा अधिकारी एडीजी अभियान संजय आनंदराव लाटकर बनाए गए हैं ।उनके नेतृत्व में आठ आईपीएस अधिकारी जी-20 शिखर सम्मेलन की सुरक्षा की कमान संभालेंगे, जो समिति के सदस्य होंगे।

          सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने वाले आईपीएस अफसरों में आईजी प्रभात कुमार, आईजी अभियान एवी होमकर, सीआईएसएफ के आईजी हेमराज गुप्ता, विशेष शाखा के डीआईजी अनूप बिरथरे, कमांडेंट वाईएस रमेश, एटीएस के एसपी सुरेंद्र कुमार झा और बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के क्षेत्रीय निदेशक अशोक लकड़ा शामिल हैं।

          उल्लेखनीय है कि जी-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता भारत करेगा। इस दौरान 200 से अधिक बैठकें होंगी।झारखंड की राजधानी रांची में 16-17 फरवरी और 16-17 मार्च को दो बैठकें प्रस्तावित हैं। इसमें संबंधित देशों के साढ़े पांच सौ से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनके रहने और खाने-पीने से लेकर सम्मेलन स्थल तक की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है । जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर आयोजन समिति व गृह मंत्रालय के प्रतिनिधि के साथ पुलिस मुख्यालय में कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं।

          बैठक में भाग लेने वाले देश के प्रतिनिधि को राजधानी के कुछ पर्यटन स्थल पर भ्रमण कराने और मनोरंजन की भी व्यवस्था की जा रही है।झारखंड की पहचान एक आदर्श पर्यटन स्थल के रूप में भी है अतः दूसरे देश के प्रतिनिधि बैठक के साथ साथ भ्रमण भी कर सकेंगे। बैठक के पहले राजधानी शहर और आसपास के क्षेत्र को नये रूप में सजाने संवारने का भी काम युद्ध स्तर पर जारी है ।रांची हवाई अड्डा से लेकर होटल आने जाने वाले सड़क को चमकाने साफ सफाई की शुरूआत हो चुकीं है।इन सड़क के दोनो ओर के रास्ते में आने वाले अतिक्रमण और गंदगी के अंबार को भी हटाया जा रहा है।शहर के प्रमुख स्थल को नया रूप दिया जा रहा है ।

          जी-20 शिखर सम्मेलन झारखंड पुलिस रांची न्यूज सुरक्षा व्यवस्था
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          November 6, 2026

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          November 6, 2026

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          November 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          रामगढ़ में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार; 20 चोरी की बाइक बरामद

          हजारीबाग में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, राहुल दुबे गिरोह का सदस्य अंशु दुबे घायल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.