Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 29 April 2026 || 13:50
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»प्रशांत किशोर का आरोप अमित शाह ने जन सुराज उम्मीदवार को दिनभर बिठाकर डराया धमकाया गया
          Headline

          प्रशांत किशोर का आरोप अमित शाह ने जन सुराज उम्मीदवार को दिनभर बिठाकर डराया धमकाया गया

          today post liveBy today post liveOctober 21, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna News:- बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। इसी बीच जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा और उसके शीर्ष नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जन सुराज उम्मीदवारों को धमकाकर और दबाव डालकर नामांकन वापस करवाया है।

          पटना में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा अब जन सुराज से डरने लगी है, क्योंकि जनता पारंपरिक राजनीति से तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा, “भाजपा की छवि बन गई है कि कोई भी जीते, सरकार वही बनाएंगे, लेकिन अब उन्हें हमारे बढ़ते प्रभाव से डर लग रहा है।”

          उन्होंने दानापुर, गोपालगंज और ब्रह्मपुर सीटों के उदाहरण देते हुए कहा कि दानापुर से जन सुराज उम्मीदवार अखिलेश कुमार उर्फ मुटूर शाह को अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान ने दिनभर अपने साथ बिठाए रखा, ताकि वे नामांकन दाखिल न कर सकें। उन्होंने कहा कि “एक साधारण व्यवसायी को देश का गृह मंत्री बुला रहा है, यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है।”

          इसी तरह, ब्रह्मपुर से जन सुराज प्रत्याशी डॉ. सत्य प्रकाश तिवारी और गोपालगंज के डॉ. शशि शेखर सिन्हा को भी भाजपा नेताओं द्वारा धमकाकर नामांकन वापस लेने के लिए मजबूर किया गया। किशोर ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के साथ इन प्रत्याशियों की तस्वीरें इस बात का प्रमाण हैं कि चुनाव प्रक्रिया पर बाहरी दबाव डाला जा रहा है।

          प्रशांत किशोर ने दावा किया कि अब तक जन सुराज के 14 उम्मीदवारों पर विभिन्न तरह के दबाव बनाए गए हैं, जिनमें से तीन ने नामांकन वापस ले लिया, लेकिन बाकी 240 उम्मीदवार मजबूती से डटे हुए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने की मांग की।

          इस मौके पर जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, वरिष्ठ नेता सुभाष सिंह कुशवाहा, सरवर अली, मीडिया प्रभारी ओबैदुर रहमान और प्रवक्ता कैप्टेन राजीव रंजन सहित कई नेता मौजूद थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अमित शाह जन सुराज विवाद जन सुराज उम्मीदवार नामांकन धर्मेंद्र प्रधान धमकी मामला प्रशांत किशोर आरोप बिहार चुनाव 2025
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सुल्तानगंज EO हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर,हथियार बरामदगी के दौरान भागलपुर में मुठभेड़, रामधनी यादव मारा गया

          April 29, 2026

          पटना के बिहटा में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा बड़ा अवसर

          April 28, 2026

          नवादा में शादी समारोह में जयमाल के दौरान छेड़खानी से बवाल, 7 घायल, 3 की हालत गंभीर

          April 28, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सुल्तानगंज EO हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर,हथियार बरामदगी के दौरान भागलपुर में मुठभेड़, रामधनी यादव मारा गया

          पटना के बिहटा में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा बड़ा अवसर

          नवादा में शादी समारोह में जयमाल के दौरान छेड़खानी से बवाल, 7 घायल, 3 की हालत गंभीर

          बिहार के मुजफ्फरपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में सो रहे मां और दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या,जमीन विवाद में रिश्तेदारों पर शक

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.