Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 19 November 2026 || 08:53
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज
          Headline

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          रहट प्रखंड के छोटीपाली गांव से करीब दो माह पूर्व लापता हुई पूनम देवी के अपहरण मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को झारखंड के कोडरमा घाटी क्षेत्र में फेंक दिया गया था
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 11, 2026Updated:September 12, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Nawada/Koderma News:  नरहट प्रखंड के छोटीपाली गांव से करीब दो माह पूर्व लापता हुई पूनम देवी के अपहरण मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को झारखंड के कोडरमा घाटी क्षेत्र में फेंक दिया गया था। मामले में पुलिस ने तीन अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घटना में इस्तेमाल किए गए दो वाहनों को भी जब्त किया गया है।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हिसुआ थाना क्षेत्र के मनवां निवासी चुन्नू सिंह, हादसा निवासी शशि चंद्र उर्फ टुल्लू सिंह और बेलारू निवासी विपिन उर्फ अंकित राज के रूप में हुई है। पुलिस इनसे पूछताछ के आधार पर मामले की अन्य कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

          नवादा पहुंचे रजौली एसडीपीओ केतन इंगोले ने बताया कि मामले के उद्भेदन में नरहट थानाध्यक्ष गौतम कुमार और अनुसंधानकर्ता पूजा कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने महिला की हत्या कर उसके शव को कोडरमा घाटी में फेंकने की बात स्वीकार की।

          पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान घटनास्थल से मृतका के कपड़े और कुछ मानव हड्डियां बरामद की गई हैं। मौके पर एफएसएल की टीम पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है। बरामद मानव अवशेषों की जांच के बाद ही उनकी पहचान और हत्या से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।

          एसडीपीओ के मुताबिक, मृतका पूनम देवी ने पूर्व में शशि चंद्र उर्फ टुल्लू सिंह के खिलाफ हिसुआ थाना में दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में हिसुआ थाना कांड संख्या 73/21 दर्ज किया गया था। पुलिस अब इस पुराने मामले और महिला की हत्या के बीच संभावित संबंधों की भी जांच कर रही है।वहीं, पूनम देवी की पुत्री काजल कुमारी ने अपनी मां के लापता होने की शिकायत 2 जुलाई 2026 को नरहट थाना में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर नरहट थाना कांड संख्या 210/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

          पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। बरामद मानव अवशेषों की फोरेंसिक जांच, तकनीकी साक्ष्य और आरोपितों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

          Koderma Ghat Murder Narhat Crime News Nawada murder case Poonam Devi Missing Case Trending Hashtags #PoonamDevi #MurderCase #Narhat #NawadaNews #KodermaGhat #CrimeNews #BiharNews #NawadaCrime #BreakingNews #LatestNews Poonam Devi Murder Case कोडरमा घाटी हत्या नरहट अपहरण मामला नरहट महिला हत्या नवादा क्राइम न्यूज़ पूनम देवी हत्याकांड
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बेतिया में दिनदहाड़े 40 करोड़ की सबसे बड़ी लूट! सेनको गोल्ड शोरूम में घुसे 8 हथियारबंद अपराधी, 20 मिनट में समेट ले गए सोना-हीरा

          November 18, 2026

          हाईवे निर्माण साइट पर चलने वाली थीं गोलियां! राहुल दुबे गैंग के 4 अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार

          November 18, 2026

          फलों की पेटियों में छिपाकर शराब की तस्करी! यात्री बस से बिहार भेजी जा रही 30 पेटी शराब बरामद, तस्कर फरार

          November 18, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बेतिया में दिनदहाड़े 40 करोड़ की सबसे बड़ी लूट! सेनको गोल्ड शोरूम में घुसे 8 हथियारबंद अपराधी, 20 मिनट में समेट ले गए सोना-हीरा

          हाईवे निर्माण साइट पर चलने वाली थीं गोलियां! राहुल दुबे गैंग के 4 अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार

          फलों की पेटियों में छिपाकर शराब की तस्करी! यात्री बस से बिहार भेजी जा रही 30 पेटी शराब बरामद, तस्कर फरार

          NTPC परियोजना में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट का ढांचा गिरा, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

          छठ की खुशियां मातम में बदलीं! दामोदर नदी में डूबकर दो मासूम भाइयों की मौ’त, बिहार से पर्व मनाने आए थे रामगढ़

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.