Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 9 July 2026 || 10:59
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं करने को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया बल प्रयोग
          Headline

          बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं करने को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया बल प्रयोग

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 6, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna News:  बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं पीटी परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं करने और एक परीक्षा एक प्रश्नपत्र की मांग को लेकर शुक्रवार को बड़ी संख्या में छात्रों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान हंगामा हाेने पर भीड़ पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। बड़ी संख्या में जुटी भीड़ जब बीपीएससी कार्यालय की ओर जा रही थी तो उसे खदेड़ने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। कुछ छात्रों को हिरासत में लेने की बातें भी सामने आई जिसमें, छात्र नेता दिलीप भी शामिल थे।

          प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले शिक्षक खान सर ने बड़ी संख्या में छात्रों के साथ सड़क पर उतरकर बीपीएससी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा बीपीएससी के अध्यक्ष को सामने आकर कहना चाहिए कि नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं होगा। उन्होंने बीपीएससी पर भ्रामक जानकारी देने का कथित दावा किया। रहमान सर ने भी सड़क पर उतरकर छात्रों के पक्ष में आवाज बुलंद किया। छात्र नेता दिलीप ने भी बीपीएससी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हमारी पहले से मांग रही है कि नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं करने और एक परीक्षा एक प्रश्नपत्र की मांग को लागू किया जाए। यह लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य से खेलने वाला फैसला है।

          उन्होंने कहा कि बीपीएससी के चेयरमैन को इस पर बात कर सफाई देनी चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो साल पहले ही नॉर्मलाइजेशन और परसेंटाइल को लागू नहीं करने की बात कर चुके हैं। देश की किसी सिविल सेवा परीक्षा में यह लागू नहीं है। ऐसे में अब बीपीएससी ने अगर अपना फैसला नहीं बदला और एक सेट में प्रश्नपत्र नहीं दिया तो हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।

          70वीं बिहार लोक सेवा आयोग के लिए आगामी 13 दिसम्बर को राज्य के 925 केंद्रों पर परीक्षा होगी। इसमें 4 लाख 80 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। एक वर्ग द्वारा दावा किया जा रहा है कि इस बार बीपीएससी ने परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू करने की योजना बनाई है। इससे अभ्यर्थियों में खासा गुस्सा देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर उन्होंने रोष जताया है और अब सड़क पर उतरकर विरोध करने की तैयारी की। लेकिन बीपीएससी ने नॉर्मलाइजेशन लागू होने के दावे को सिरे से नकारा है। बीपीएससी ने एक दिन पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि सिविल सेवा परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं करेगा। बावजूद इसके पटना में बीपीएससी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करने के लिए बड़ी तादाद में अभ्यर्थी जुटकर प्रदर्शन किए।

          क्या होता है नॉर्मलाइज़ेशन

          नॉर्मलाइज़ेशन एक प्रक्रिया है, जिसके ज़रिए किसी परीक्षा में मिले अंकों को सामान्य किया जाता है। यह प्रक्रिया, तब अपनाई जाती है, जब एक से ज़्यादा पालियों में परीक्षा आयोजित की जाती है। नॉर्मलाइज़ेशन की मदद से, परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर उम्मीदवारों का प्रतिशत स्कोर निकाला जाता है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar Public Service Commission BPSC 70th PT exam Normalization
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला होमगार्ड ने खाया जहर, अस्पताल में चल रहा इलाज

          July 8, 2026

          जमशेदपुर DD Bar Murder: बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपितों को पुूलिस ने भेजा जेल, अबतक 12 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपित ने किया सरेंडर

          July 8, 2026

          डबल मर्डर से दहला समस्तीपुर, कुख्यात प्रभात चौधरी और उसके साथी की गोली मारकर ह/त्या, घटना गैंगवार या शराब कारोबार की रंजिश तलाशने में जूटी पुलिस

          July 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला होमगार्ड ने खाया जहर, अस्पताल में चल रहा इलाज

          जमशेदपुर DD Bar Murder: बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपितों को पुूलिस ने भेजा जेल, अबतक 12 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपित ने किया सरेंडर

          डबल मर्डर से दहला समस्तीपुर, कुख्यात प्रभात चौधरी और उसके साथी की गोली मारकर ह/त्या, घटना गैंगवार या शराब कारोबार की रंजिश तलाशने में जूटी पुलिस

          बांकीपुर सीट पर भाजपा का युवा चेहरा, अभिषेक कुमार बंटी को मिला टिकट

          मुजफ्फरपुर में किराना दुकान से बरामद हुई 4 किलो चरस, राशन की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.