गिरिडीह।
लोकाय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बोलेरो से 6 पेटी विदेशी शराब बरामद करते हुए 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में सोनू कुमार, रवींद्र कुमार, चंदन कुमार व छोटू कुमारबिहार के लखीसराय जिले के रहनेवाले है।
जानकारी देते हुए तीसरी पुलिस निरक्षक परमेश्वर लियांगी ने बताया कि बुधवार की देर रात लोकाय थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की एक बोलेरो वाहन में शराब की पेटियां लादकर बिहार भेजा रहा है। जिसके बाद लोकाय थाना प्रभारी पप्पू कुमार ने टीम गठित कर नयनपुर तालाब के पास छापेमारी कर शराब व बोलेरो पिकअप को जब्त कर लिया। इसके साथ ही तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ थाना में 12/21 कांड संख्या अंकित करते हुए सभी जेल भेज दिया।


