Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 28 October 2026 || 05:52
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»वर्धमान ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार,हथियार और कार जप्त
          Headline

          वर्धमान ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार,हथियार और कार जप्त

          today post liveBy today post liveSeptember 18, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Jamshedpur News:- झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस ने सोनारी थाना क्षेत्र के चर्चित वर्धमान ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस, एक हुंडई अलकाजार कार, दो पल्सर बाइक और कई मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

          तीन सितंबर को सोनारी के गुदड़ी मार्केट स्थित वर्धमान ज्वेलर्स से अपराधियों ने पांच सोने की चेन लूट ली थी, जिनकी कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने तफ्तीश तेज कर दी। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी शाखा की मदद से एसआईटी टीम बनाई गई और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया गया।

          मुख्य आरोपित विष्णु शंकर राय की पहचान कर उसे बिहार के आरा से पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों सौरभ मेहता और सूरज कुमार के नाम उजागर किए। इसके बाद दोनों को पलामू से गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपितों ने पूछताछ में ज्वेलरी लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

          पुलिस की जांच में सामने आया कि यह गिरोह झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में सक्रिय रहा है और कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। विष्णु शंकर राय की निशानदेही पर पुलिस ने डोबो पुल के पास झाड़ियों से एक देशी पिस्टल भी बरामद किया। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है।

          इस पूरे अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक मनोज ठाकुर और सन्नी वर्धन ने किया। टीम में सोनारी थाना प्रभारी मधुसूदन डे, साइबर थाना प्रभारी कुमार सरयू आनंद, जांच अधिकारी धनंजय कुमार सिंह और तकनीकी शाखा की टीम शामिल रही। मामले की जानकारी सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने संवाददाता सम्मेलन में दी।

          यह गिरफ्तारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी सहयोग का परिणाम है, जिसने न सिर्फ एक बड़ी लूटकांड की गुत्थी सुलझाई बल्कि अंतरराज्यीय गिरोह के नेटवर्क को भी ध्वस्त किया।

          ज्वेलरी लूटकांड खुलासा झारखंड पुलिस कार्रवाई पूर्वी सिंहभूम अपराधी गिरोह वर्धमान ज्वेलर्स लूट सोनारी ज्वेलरी शॉप डकैती
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर चांद के दीदार में आ सकती है बाधा, बारिश का अनुमान

          October 27, 2026

          पलामू MMCH में नवजात का श/व लेकर घूमता दिखा कु/त्ता, DC-SP पहुंचे अस्पताल,CCTV ने खोला पूरा राज….

          October 27, 2026

          बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत से भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा में जनसूराज की जीत तय

          October 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर चांद के दीदार में आ सकती है बाधा, बारिश का अनुमान

          पलामू MMCH में नवजात का श/व लेकर घूमता दिखा कु/त्ता, DC-SP पहुंचे अस्पताल,CCTV ने खोला पूरा राज….

          बिहार विधान परिषद चुनाव: तिरहुत से भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह जीते, दरभंगा में जनसूराज की जीत तय

          नशे की गिरफ्त में आई नई पीढ़ी तो बर्बाद हो जाएगा बिहार: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

          सहरसा में 72 हजार रुपये घूस लेते आवास सहायक को निगरानी ने किया गिरफ्तार,प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त के लिए मांग रहा था रिश्वत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.