Nalanda News:- राजगीर बाजार इलाके के नौलखा मंदिर में सोमवार देर रात दान पेटियों से लाखों रुपये लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है| पुलिस ने मुख्य पुजारी के बेटे और भतीजे सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है
एसपी ने बताया कि यह घटना रात्रि की है| देर रात गमछा से चेहरा छिपाए हथियार से लैस चार बदमाशों ने तीन दान पेटी से लाखों रुपया लूट लिया। एक दानपेटी को बदमाश नहीं तोड़ सका। भागने के दौरान लुटेरों ने गार्ड को बट व धारदार हथियार से जख्मी कर दिया।

पुलिस ने छह घंटे के अंदर लूटी रकम व घटना में इस्तेमाल धारदार हथियार बरामद कर लिया। मंदिर से 8 लाख की संपत्ति लूटी गई थी।


