रांची।
अरगोड़ा पुलिस ने हाईटेंशन तार चोरी में लिप्त गिरोह का खुलासा करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के निशानदेही पर पुलिस ने बुधवार को 10 क्विंटल तार बरामद किया है। गिरफ्तार लोगों में राजू कुमार और राजेंद्र सिंह सहित अन्य शामिल हैं। जानकारी अनुसार एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अरगोड़ा स्थित एसआरएल लॉजिस्टिक के गोदाम पर छापेमारी की, जहां से हाईटेंशन तार की बरामदगी हुई। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम और सिटी एसपी सौरभ के नेतृत्व में गठित टीम और भी इलाके में छापेमारी कर रही है। मालूम हो कि ग्रामीण इलाकों में आरोपितों का एक बड़ा नेटवर्क हाईटेंशन तार चोरी करने में सक्रिय है। हाल के दिनों में खलारी में तार चोरी की घटना हुई थी।


