Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 17 September 2026 || 08:33
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पुलिस-स्थानीय लोगों की सतर्कता से प्रेमी युगल की जान बची,नदी में कूदने जा रहे प्रेमी जोड़े को पुलिस ने बचाया
          Headline

          पुलिस-स्थानीय लोगों की सतर्कता से प्रेमी युगल की जान बची,नदी में कूदने जा रहे प्रेमी जोड़े को पुलिस ने बचाया

          today post liveBy today post liveAugust 15, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Jamshedour News:- सोनारी थाना क्षेत्र के डोबो पुल पर गुरुवार देर रात एक प्रेमी युगल ने आपसी विवाद के बाद नदी में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों और पुलिस की सतर्कता से उनकी जिंदगी बच गई। यह घटना रात करीब 10 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक सोनारी बिरसा बस्ती की रहने वाली एक युवती और गणेश नामक युवक के बीच पिछले तीन-चार महीनों से शादी को लेकर बातचीत चल रही थी। गणेश राज्य से बाहर नौकरी करता है और बुधवार को ही घर लौटा था। घर आने के बाद किसी मुद्दे पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने डोबो पुल से नदी में कूदकर अपनी जान देने का फैसला कर लिया।

          घटना के समय पुल पर मौजूद कुछ लोगों की नजर जब उन पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत रोकने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सोनारी थाना प्रभारी अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।

          इसके बाद पुलिस ने प्रेमी युगल को थाने लाकर उनके परिजनों को बुलाया। दोनों पक्षों की मौजूदगी में समझौता कराया गया और भविष्य में इस तरह का कदम न उठाने की चेतावनी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि समय पर की गई कार्रवाई और आम लोगों की जागरूकता से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

          स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस और लोगों का तालमेल न होता तो यह घटना गंभीर रूप ले सकती थी। यह मामला इस बात का सबूत है कि कठिन परिस्थितियों में सामूहिक प्रयास से जान बचाई जा सकती है।

          झारखंड पुलिस न्यूज़ झारखंड ब्रेकिंग न्यूज़ डोबो पुल आत्महत्या प्रयास डोबो पुल प्रेमी युगल नदी में कूदकर आत्महत्या पुलिस और स्थानीय लोगों की सतर्कता पूर्वी सिंहभूम खबर प्रेमी जोड़े की जान बची सोनारी थाना घटना सोनारी बिरसा बस्ती खबर
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बाढ़ का पानी घटने में देरी, फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे दियारा किसान

          September 16, 2026

          JPSC-JSSC की CID रिपोर्ट बंद लिफाफे में, बाबूलाल ने उठाए सवाल,22 परीक्षाओं पर विवाद के बीच CBI जांच की मांग,

          September 16, 2026

          एचईसी की जमीन से अतिक्रमण हटाने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, 6 से अधिक हिरासत में

          September 16, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बाढ़ का पानी घटने में देरी, फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे दियारा किसान

          JPSC-JSSC की CID रिपोर्ट बंद लिफाफे में, बाबूलाल ने उठाए सवाल,22 परीक्षाओं पर विवाद के बीच CBI जांच की मांग,

          एचईसी की जमीन से अतिक्रमण हटाने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, 6 से अधिक हिरासत में

          बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे शिवराज, किसानों से ली नुकसान की जानकारी,15 जिलों में 47.92 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, फसल-सड़कों को भारी नुकसान

          विश्वकर्मा पूजा पर नई बाइक लाने का सपना रह गया अधुरा, हादसे में युवक की हुई मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.