Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 20 September 2026 || 20:28
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»एनआरआई के घर हुई चोरी का खुलासा, पुलिस ने 20.70 लाख की चोरी का माल किया बरामद
          Headline

          एनआरआई के घर हुई चोरी का खुलासा, पुलिस ने 20.70 लाख की चोरी का माल किया बरामद

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 20, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Nawada News:  शहर के रामनगर गोनावां में एक एनआरआई संजीत सिंह के बंद घर से हुई लाखों की चोरी के मामले का उद्भेदन करते हुए माल बरामद कर लिया है। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घर से चोरी गए लाखों के गहने और मूर्तियां बरामद की हैं।

          पुलिस ने लाइन पार मिर्जापुर इलाके में स्व. तपेश्वर प्रसाद के बेटे नीरज कुमार के घर पर छापेमारी की। यहां से चांदी की थाली, कटोरी, ग्लास, प्लेट, चम्मच और सिंदूर का डिब्बा बरामद किया गया। इसके अलावा तीन अंगूठियां, बजरंगबली और गणपति की धातु की मूर्तियां भी मिलीं। दो आभूषण विक्रेताओं को गिरफ्तार किया गया है। मां गायत्री ज्वेलर्स के संचालक राजू कुमार पांडेय और गढ़ पर के शुभम वर्मा को हिरासत में लिया गया है।

          शुभम पर चोरी के गहने खरीदकर गलाने का और राजू पर गहने खरीदने का आरोप है। पुलिस के अनुसार शुभम वर्मा के घर से की गई छापेमारी में एक सोने का गले का सेट और करीब एक किलोग्राम चांदी बरामद की गई थी। राजू को उसकी दुकान से और शुभम को बिहार बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया। यह मामला जनवरी और फरवरी में नगर थाना क्षेत्र में हुई आठ बंद घरों में चोरी से जुड़ा है। चोरी का मुख्य आरोपी नीरज कुमार अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एनआरआई के घर से हुई चोरी का मामला सुलझा लिया है।

          जेल से रिमांड पर लाए बन्दी ने खोले राज

          इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने जेल में बंद दो आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 19 लाख रुपये की ज्वेलरी और 1.70 लाख रुपये नगद बरामद किए। पुलिस ने जेल में बंद राहुल कुमार और नवनीत कुमार उर्फ गोल्डन को 19 अप्रैल को 24 घंटे के लिए कोर्ट से रिमांड पर लिया। राहुल कुमार नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया पातालपुरी का रहने वाला है। वह लखिन्द्र सहनी का बेटा है। नवनीत कुमार पकरीबरावां थाना क्षेत्र के डीहा गांव निवासी रंजीत कुमार का बेटा है।इससे पहले 16 मार्च को पुलिस ने इन दोनों को उनके दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। अन्य आरोपियों में मिर्जापुर निवासी अजय सिंह का बेटा राहुल कुमार और प्रसाद बिगहा के चुन्नू विश्वकर्मा का बेटा करण विश्वकर्मा शामिल हैं।

          सदर एसडीपीओ हुलास कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों की स्वीकारोक्ति के बाद विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। एक आरोपी के घर से एनआरआई के घर से चोरी किए गए गहने और अन्य सामान बरामद हुए। मामले की जांच अभी जारी है

          Jail NRI Theft in the house
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गया मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही, परिजनों को सौंप दिया दुसरे का डेड बॉडी, जलने के बाद बुझाई गई चिता

          September 20, 2026

          ससुराल आए दामाद की धारदार हथियार से ह/त्या, मकई के खेत में मिला शव

          September 20, 2026

          एमएलसी चुनाव में जन सुराज के 5 उम्मीदवार घोषित,प्रशांत किशोर का शिक्षकों से 7वां वेतनमान का वादा

          September 20, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          धनबाद के लोयाबाद मुस्लिम बस्ती में भू-धंसान, चार घर चपेट में, 30 फीट गहराई तक धंसी जमीन, दहशत में परिवार

          गया मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही, परिजनों को सौंप दिया दुसरे का डेड बॉडी, जलने के बाद बुझाई गई चिता

          ससुराल आए दामाद की धारदार हथियार से ह/त्या, मकई के खेत में मिला शव

          एमएलसी चुनाव में जन सुराज के 5 उम्मीदवार घोषित,प्रशांत किशोर का शिक्षकों से 7वां वेतनमान का वादा

          30 लाख का इनामी टीएसपीसी सुप्रीमो नक्सली बृजेश गंझू का वाराणसी में एनकाउंटर, 50 से ज्यादा केस, 20 साल से था फरार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.