पलामू।
मोहम्मदगंज थाना पुलिस ने मंगलवार की सूबह भीम चूल्हा रेलवे टनल के पास पहाड़ी से एक अज्ञात अधेड़ का शव बरामद किया है। अधेड़ की हत्या की गई है। सूचना पाकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूज्य प्रकाश, पुलिस निरीक्षक संजय टोप्पो व थाना प्रभारी अमित सोनी ने घटनास्थल पर पहुॅचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अस्पताल भेज दिया है। शव दो -तीन दिन पहले का प्रतीत हो रहा है। थाना प्रभारी ने बताया की प्रथम दृष्टया शव को देखने से हत्या का मामला प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। मोहम्मदगंज क्षेत्र नक्सली प्रभावित है।


