दरभंगा ।
दरभंगा पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक वाहन से एक करोड़ कैश बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है। साथ ही मामले की जानकारी आयकर विभाग को भी दे दी गई है। दरभंगा के एसएसपी बाबूराम ने बताया कि वाहन जांच के दौरान दरभंगा पुलिस ने 1 करोड़ रुपए के साथ पहले एक शख्स को गिरफ्तार किया। जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जब इस व्यक्ति से सख्ती से रूपयों के संबंध में पूछताछ की तो उसने एक और व्यक्ति का नाम लिया। जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि पैसे के संबंध में गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है साथ ही मामले की जानकारी आयकर विभाग को भी दे दी गई है।

