Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 25 August 2026 || 22:18
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»जमीन कब्जा मामले में RJD विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस का छापा
          Headline

          जमीन कब्जा मामले में RJD विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस का छापा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 4, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bihar News:  बिहार के सीवान जिले में भूमाफियाओं के खिलाफ पुलिस ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए ओसामा शहाब के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक ओसामा शहाब से जुड़े परिसरों पर की गई, जिससे इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

          छापेमारी अभियान सारण रेंज के डीआईजी नीलेश कुमार और एसपी पुरन कुमार झा के नेतृत्व में चलाया गया। पुलिस टीम ने एक साथ कई स्थानों पर दबिश दी, जिनमें हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर स्थित पैतृक आवास और नगर थाना क्षेत्र के नया किला स्थित घर शामिल हैं।

          सूत्रों के अनुसार, सीवान स्थित आवास पर करीब 40 मिनट तक गहन तलाशी ली गई। इस दौरान पुलिस ने दस्तावेजों और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच की। हालांकि, इस कार्रवाई के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

          डीआईजी नीलेश कुमार ने छापेमारी के बाद सख्त संदेश देते हुए कहा कि जिले के भूमाफियाओं के खिलाफ अब निर्णायक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी दी कि अवैध जमीन कब्जा करने वाले लोग शहर छोड़ दें, अन्यथा उन्हें कानूनी परिणाम भुगतने होंगे।

          पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई महादेवा थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर की जमीन पर जबरन कब्जा करने और रंगदारी से जुड़े मामले की जांच के क्रम में की गई है। जांच के दौरान इस मामले में विधायक ओसामा शहाब समेत कई लोगों के नाम सामने आए हैं।

          डीआईजी ने बताया कि पुलिस को इस केस में पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त हुए हैं, जिसके आधार पर न्यायालय से छापेमारी वारंट लिया गया और कार्रवाई को अंजाम दिया गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन आगे की कानूनी प्रक्रिया तेजी से जारी रहेगी।

          इस छापेमारी अभियान में एसडीपीओ अजय कुमार सिंह, अधिकारी गौरी कुमारी सहित कई थानाध्यक्ष और भारी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा।

          यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब बिहार में भूमाफियाओं और अवैध कब्जे के मामलों को लेकर प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है। इस घटनाक्रम से आने वाले दिनों में राजनीतिक और कानूनी गतिविधियां और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

          Action Against Bihar Land Mafia Land Encroachment Case Osama Shahab News Police Raid in Siwan Siwan Raids
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          चतरा में दारोगा दंपति के सरकारी आवास से नाबालिग बरामद, जांच शुरू

          August 25, 2026

          टंडवा के जंगल में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, एक घायल

          August 25, 2026

          साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ईंट भट्ठे व बगीचे से 15 मोबाइल के साथ 7 गिरफ्तार

          August 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          चतरा में दारोगा दंपति के सरकारी आवास से नाबालिग बरामद, जांच शुरू

          टंडवा के जंगल में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, एक घायल

          साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ईंट भट्ठे व बगीचे से 15 मोबाइल के साथ 7 गिरफ्तार

          पटना में सरकारी भर्तियों की मांग पर छात्रों का उग्र प्रदर्शन, वाटर कैनन से रोका मार्च

          कोसी-गंगा का रौद्र रूप: रंगरा में घरों तक पहुंचा बाढ़ का पानी, काजीकोरैया बांध टूटा; 5 हजार की आबादी प्रभावित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.