Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 14 June 2026 || 22:37
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सीवान में आधी रात पुलिस- बदमाश मुठभेड़,पुलिस ने एनकाउंटर में दो को दबोचा
          Headline

          सीवान में आधी रात पुलिस- बदमाश मुठभेड़,पुलिस ने एनकाउंटर में दो को दबोचा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 25, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Siwan News:  जिले में मंगलवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कुख्यात बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। यह घटना सीवान-पटना मुख्य मार्ग पर बसंतपुर थाना क्षेत्र के लहेजी गांव के पास हुई, जहां पुलिस ने समय रहते बड़ी आपराधिक वारदात को टाल दिया।

          जानकारी के अनुसार, बसंतपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक सवार दो अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में सघन घेराबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार वहां पहुंचे, लेकिन पुलिस को देखते ही भागने लगे।

          पुलिस टीम ने उनका पीछा किया, जिस पर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब चार राउंड गोलियां चलाईं। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों अपराधियों के पैर में गोली लग गई और वे मौके पर ही गिर पड़े। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

          घायलों की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर निवासी रोहित कुमार शर्मा (25) और चौकी हसन गांव निवासी रोहित कुमार कुशवाहा उर्फ रिशु (19) के रूप में हुई है। दोनों को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

          पूछताछ के दौरान रोहित शर्मा ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने स्वीकार किया कि वह बसंतपुर के खोड़ीपाकड़ ज्वेलरी लूटकांड और हालिया अरुण ज्वेलर्स लूटकांड में शामिल था। साथ ही वह एक अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ा है और हैदराबाद समेत कई शहरों में लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। उसका साथी रिशु भी ज्वेलरी लूटकांड में शामिल पाया गया है।

          डॉक्टरों के अनुसार, रोहित शर्मा के दोनों पैरों में गोली लगी है, जबकि रिशु के पैर में गोली आर-पार हो गई है। दोनों की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद जिले में सक्रिय अपराधी गिरोहों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

          इस खबर को भी पढ़ें : सीवान CSP संचालक हत्याकांड में बड़ा खुलासा, लाइनर गिरफ्तार,CCTV और तकनीकी जांच से खुला राज

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Basantpur Police Shootout Bihar Crime News Interstate Criminal Gang Siwan Jewelry Robbery Case अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह Siwan Encounter ज्वेलरी लूटकांड सीवान बसंतपुर पुलिस मुठभेड़ बिहार क्राइम न्यूज सीवान एनकाउंटर
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित : नित्यानंद राय

          June 14, 2026

          रात में मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर कराई शादी

          June 14, 2026

          बिहार सरकार को बड़ा झटका महाधिवक्ता पीके शाही ने दिया इस्तीफा, कानूनी गलियारों में बढ़ी हलचल

          June 14, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित : नित्यानंद राय

          रात में मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर कराई शादी

          बिहार सरकार को बड़ा झटका महाधिवक्ता पीके शाही ने दिया इस्तीफा, कानूनी गलियारों में बढ़ी हलचल

          ज्ञान बिंदु कोचिंग संचालक के भाई की नेपाल में मौत, हत्या की आशंका पर उठे सवाल

          बिहार में खरीफ महाभियान-2026 की शुरुआत, किसानों को मिलेगी आधुनिक खेती की जानकारी-सम्राट चौधरी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.