Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 19 June 2026 || 19:31
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सुपौल में पुलिस मालखाना बना नशीली दवा तस्करी का अड्डा,थानाध्यक्ष निलंबित,चार गिरफ्तार, कई पुलिसकर्मी जांच के घेरे में
          Headline

          सुपौल में पुलिस मालखाना बना नशीली दवा तस्करी का अड्डा,थानाध्यक्ष निलंबित,चार गिरफ्तार, कई पुलिसकर्मी जांच के घेरे में

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 19, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Supaul News:   बिहार में शराबबंदी और नशा विरोधी अभियान के बीच सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना से एक बड़ा मालखाना घोटाला सामने आया है। थाना परिसर में जब्त रखी गई कोडीन युक्त कफ सिरप की हजारों बोतलों के गायब होने का मामला उजागर होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले में थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है, जबकि चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

          जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष जांच टीम ने प्रतापगंज थाना के मालखाने की जांच की। जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। एक मामले में जब्त 7560 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप में से 8 बोतलें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजी गई थीं। ऐसे में मालखाने में 7552 बोतलें मौजूद होनी चाहिए थीं, लेकिन निरीक्षण के दौरान मात्र 1390 बोतलें ही मिलीं। इस तरह 6162 बोतलों के गायब होने की पुष्टि हुई।

          जांच टीम को मालखाने में 2842 ऐसी कफ सिरप बोतलें भी मिलीं जिनका बैच नंबर, ब्रांड और निर्माण वर्ष जब्त माल से अलग था। अधिकांश बोतलों का निर्माण वर्ष 2026 पाया गया। इससे आशंका जताई जा रही है कि मूल स्टॉक की कमी को छिपाने के लिए नई बोतलें रखी गई थीं।

          मामले की जांच के दौरान यह भी सामने आया कि थाना परिसर में जब्त वाहनों के टायर, ई-रिक्शा की बैटरियां, डायनेमो और अन्य सामान भी गायब थे। संदेह तब और गहरा गया जब संबंधित अवधि का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं मिला। पूछताछ में गिरफ्तार चौकीदार राहुल कुमार ने कई अहम खुलासे किए हैं। उसके अनुसार त्रिवेणीगंज निवासी आशीष नामक व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद मालखाने से कफ सिरप निकालकर बेचने का सिलसिला शुरू हुआ।

          जांच में अग्निशमन सिपाही रंजन राज, चालक मनीष कुमार और डायल-112 चालक अखिलेश कुमार की संलिप्तता के आरोप भी सामने आए हैं। आरोप है कि रात के समय मालखाने से कफ सिरप बाहर निकालकर उसकी सप्लाई की जाती थी और बिक्री से प्राप्त रकम आपस में बांट ली जाती थी। चौकीदार ने यह भी स्वीकार किया कि वह पहले भी जब्त शराब, कफ सिरप तथा अन्य सामानों की अवैध बिक्री कर चुका है।

          मामले में प्रतापगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं चार आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सुपौल के पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          codeine cough syrup seizure Malkhana scam (Bihar) Pratapganj police station scam Supaul cough syrup case Supaul police action.
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रेल मंत्री की घोषणा: बिहार में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, छपरा से आनंद विहार के लिए नई सुपरफास्ट ट्रेन शुरू, दिल्ली-पटना सफर होगा आसान

          June 19, 2026

          पटना को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में बड़ा कदम, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी सौगात

          June 19, 2026

          झारखंड राज्यसभा चुनाव में बैद्यनाथ राम और परिमल नथवानी की जीत, कांग्रेस को झटका

          June 18, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रेल मंत्री की घोषणा: बिहार में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, छपरा से आनंद विहार के लिए नई सुपरफास्ट ट्रेन शुरू, दिल्ली-पटना सफर होगा आसान

          सुपौल में पुलिस मालखाना बना नशीली दवा तस्करी का अड्डा,थानाध्यक्ष निलंबित,चार गिरफ्तार, कई पुलिसकर्मी जांच के घेरे में

          पटना को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में बड़ा कदम, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी सौगात

          झारखंड राज्यसभा चुनाव में बैद्यनाथ राम और परिमल नथवानी की जीत, कांग्रेस को झटका

          RSS कार्यालय हमला मामले में पकड़े गए आरोपी सैफ का पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर, गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत से हुआ था फरार , पुलिस जांच तेज

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.