Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 12 August 2026 || 00:20
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: विधानसभा घेराव करने पहुॅचें छात्रों पर पुलिस ने बरसायीं लाठी
          Headline

          Ranchi: विधानसभा घेराव करने पहुॅचें छात्रों पर पुलिस ने बरसायीं लाठी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 23, 2023No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          रांची: नियोजन नीति को लेकर विधानसभा घेराव करने आये छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस ने छात्रों की भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े। छात्र भी पुलिस-प्रशासन पर पत्थर फेंक रहे हैं। छात्रों ने जगन्नाथ मंदिर के पास लगे बैरिकेड को तोड़कर विधानसभा के बगल वाले खेत तक पहुंच गये हैं। पुलिस प्रशासन ने छात्रों को रोकने की कोशिश की। लेकिन जब वो नहीं माने तो पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया ।इससे पहले छात्रों ने मंत्री मिथलेश ठाकुर के काफिले पर बोतल फेंकी थी। हलांकि इस घटना में मन्त्री मिथलेश ठाकुर बाल बाल बच गये।उन्हे चोट नही लगी।

          विधानसभा घेरने से पहले शहीद मैदान में जुटे थे छात्र 
          विधानसभा का घेराव करने से पहले 500 की संख्या में छात्रों का जमावड़ा शहीद मैदान में लगा था ।यहां से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का काफिला भी गुजरा था।यहां यह सवाल उठ रहा कि आज के विधान सभा धारावाहिक की धारणा कल ही कर दी गई थी।पुलिस प्रशासन ने तैयारी की बात भी की थी ,इसके बाद भी उग्र छात्र तमाम सुरक्षा प्रबन्ध को भेद दिया और जोरदार हंगामा प्रदर्शन किया ।विधान सभा के सत्र अवधि में विधान सभा से जुड़ने वाले सभी सड़क पर बैरिकेडिंग की जाती है वहां पर दंडाधिकारी की तैनाती रहती है ।आज छात्र पहले शहीद मैदान में एकत्रित हुए और वहां से ही एक साथ विधान सभा भवन की ओर कुछ किया ।पुलिस ने उन्हे रोका नही ।जब छात्र विधान सभा के करीब पहुंच ने वाले थे तब छात्र और पुलिस की नोक झोंक शुरू हुई। लाठीचार्ज के बाद छात्र ने पथराव आरम्भ कर दिया तब आंसू गैस के गोले दागे गये।इस हंगामा में अफरातफरी मच गई।

          हाल में ही झारखंड सरकार ने 60:40 का नियोजन नीति लेकर आयी है। इसके बाद रोस्टर में कई जिलों से ओबीसी आरक्षण को हटा दिया गया है। इस बात को लेकर विद्यार्थी नाराज हैं और लगातार सड़कों पर आंदोलनरत हैं। छात्रों का कहना है कि जिस सरकार ने पांच लाख नियुक्तियां करने की बात कही थी, वह नियोजन नीति तक स्पष्ट नहीं कर सकी है। सरकार ने जो नियोजन नीति बनायी, उसे कोर्ट ने रद्द कर दिया। फिर जो नियोजन नीति सामने है, उसमें विसंगतियां हैं। वर्तमान की नियोजन नीति में राज्य के युवाओं के भविष्य की सुनिश्चितता नहीं है। बीते दो दिनों में जो वेकेंसी निकाली गई है, उसमें भी कई तरह की गड़बड़ियां हैं। राज्य सरकार ने जिलावार आरक्षण रोस्टर जारी किया है। उसमें भी विसंगतियां हैं।

          मुख्यमंत्री हाउस घेराव का लिया था निर्णय

          आज के विधानसभा घेराव से पहले 20 मार्च को सीएम हाउस घेराव की रणनीति थी लेकिन सरकार व प्रशासन के आग्रह पर एक दिन पूर्व ही मंत्री आलमगीर आलम व छात्र नेताओं की सकारात्मक वार्ता से आंदोलन को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया था। इस बीच 20 मार्च को ही जिलावार आरक्षण रोस्टर व 21 मार्च को सहायक प्रयोगशाला परीक्षा की वैकेंसी निकाल दी गयी। इसमें दिख रही गड़बड़ियों की वजह से राज्य के छात्र आक्रोशित हो गए। राज्य के विभिन्न जिलों में युवाओं ने 22 मार्च को जिलावार सरकार का पुतला दहन किया। हेमंत सोरेन की सरकार में बनी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग स्नातक स्तरीय परीक्षा संचालन संशोधन नियमावली-2021’ को 16 दिसंबर, 2022 को झारखंड हाई कोर्ट ने असंवैधानिक बताते हुए निरस्त कर दिया।

          क्या था नियमावली में प्रावधान

          राज्य सरकार ने गजट नोटिफिकेशन संख्या-3849/दिनांक 10.8.2021 के माध्यम से झारखंड कर्मचारी चयन आयोग स्नातक स्तरीय परीक्षा संचालन संशोधन नियमावली-2021 लागू की थी। इस संशोधित नियमावली में कहा गया था कि सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को झारखंड के मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से मैट्रिक व इंटर उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी को स्थानीय रीति-रिवाज, भाषा व परिवेश की जानकारी रखना अनिवार्य होगा लेकिन झारखंड राज्य के आरक्षण नीति से आच्छादित अभ्यर्थियों के मामले में इस प्रावधान को शिथिल कर दिया गया था। नियमावली में हिंदी व अंग्रेजी को भाषा की सूची से बाहर कर दिया गया था तथा उर्दू को क्षेत्रीय व जनजातीय भाषा की सूची में शामिल किया गया था।

          छज्ञत्र नियोजन नीति रांची न्यूज लाठीचार्ज विधानसभा घेराव
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          मुंगेर में थाना परिसर से गायब हुआ 11 लाख के चालान वाला ट्रक, मुंशी और पुलिसकर्मी निलंबित

          August 11, 2026

          रांची में ABVP का विधानसभा घेराव, पुलिस ने रोका मार्च; 200 से अधिक कार्यकर्ता हिरासत में

          August 11, 2026

          छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

          August 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          मुंगेर में थाना परिसर से गायब हुआ 11 लाख के चालान वाला ट्रक, मुंशी और पुलिसकर्मी निलंबित

          रांची में ABVP का विधानसभा घेराव, पुलिस ने रोका मार्च; 200 से अधिक कार्यकर्ता हिरासत में

          छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

          शहीद दिवस पर CM सम्राट चौधरी ने शहीद स्मारक में दी श्रद्धांजलि

          बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर मालगाड़ी के 11 डिब्बे बेपटरी,डाउन लाइन प्रभावित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.