रांची।
दुमका से इलाज के लिए रिम्स लाया गया एक कैदी शनिवार की सुबह पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सहित फरार हो गया। जानकारी अनुसार दुमका जेल में हत्या के आरोप में सजा काट रहा कैदी सिद्धेश्वर ओरिया को तबीयत खराब होने के बाद शुक्रवार देर रात रांची लाया गया था। जहां शनिवार की सुबह हथकड़ी की रस्सी काट कर हथकड़ी के साथ फरार हो गया। इसकी सूचना मिलने के बाद बरियातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। इसकी सूचना आसपास के सभी जिलों को दे दी गई है। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।

