Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 13 June 2026 || 16:52
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़, कैंप ध्वस्त
          Headline

          एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़, कैंप ध्वस्त

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 7, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          पश्चिमी सिहंभूम (चाईबासा )।  भाकपा माओवादी के केन्द्रीय कमिटि सदस्य और एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ पुलिस की बुधवार को मुठभेड़ हुई। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त किया है।

          आईजी अभियान एवी होमकर ने बुधवार को बताया कि चाईबासा जिले के सारडा – कोल्हान भीषण जंगली क्षेत्र माओवादियों के इस्टर्न रिजनल ब्यूरो का हेडक्वार्टर है, जहां एक करोड़ के इनामी नक्सली नेता मिसिर बेसरा उर्फ सागर और असीम मंडल रणनीति बनाकर विध्वंसक कार्रवाई को अंजाम देते हैं। इसे लेकर टोन्टो थानान्तर्गत रेंगराहातु ग्रामीण वन क्षेत्र में भाकपा माओवादी के एक करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा उर्फ सागर के मारक दस्ता के 25 लाख के इनामी सैक सदस्य अजय महतो के दस्ते के जमावड़े की सूचना पर संयुक्त टीम का गठन किया गया।

          टीम में सीआरपीएफ, कोबरा और चाईबासा पुलिस को शामिल किया गया। अभियान के दौरान जंगली क्षेत्र का सघन जांच करते हुए बुधवार को टीम आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान घात लगाये हुए माओवादियों ने सुरक्षा बल पर अंधाधुन्ध गोलीबारी शुरू कर दी। नक्सलियों की गोलीबारी पर जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने अदम्य साहस का परिचय दिया। अभियान दल को भारी पड़ता देख माओवादी नेता अपने दस्ता सदस्यों के साथ भाग खड़े हुए।

          आईजी ने बताया कि मुठभेड़ के बाद इलाके को चारों तरफ से घेराबंदी कर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। माओवादियों के खिलाफ काफी लम्बे अरसे बाद इस इलाके में हुई कार्रवाई में उनका कैम्प ध्वस्त कर दिया गया है। घटनास्थल से छह टेन्ट, चार वर्दी, दो पिट्टू, नक्सल साहित्य, झंडा, बैनर, बर्तन एवं दैनिक उपयोग का समान बरामद किया गया है। माओवादियों के खिलाफ चलाये गये इस रणनीति युक्त संयुक्त कार्रवाई से माओवादियों को काफी नुकसान पहुंचा है। कोल्हान क्षेत्र में सुरक्षा बलों के लिए इस भीषण बारिश में यह बहुत बड़ी सफलता है।

          उल्लेखनीय है कि बीते मंगलवार को झारखंड-छतीसगढ़ सीमा पर स्थित बूढ़ा पहाड़ में भी नक्सलियों के कैम्प को ध्वस्त किया था। इस दौरान काफी संख्या में लैंड माइंस, गोली एवं अन्य विस्फोटक सामान बरामद किया गया था।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          चाईबासा न्यूज नक्सली पुलिस मुठभेड़
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो सगे भाइयों की मौत

          June 13, 2026

          मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन संग कल्पना सोरेन पहुँची मां दिउड़ी मंदिर , झारखंड की खुशहाली की मांगी दुआ

          June 13, 2026

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          June 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो सगे भाइयों की मौत

          मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन संग कल्पना सोरेन पहुँची मां दिउड़ी मंदिर , झारखंड की खुशहाली की मांगी दुआ

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.