Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 17 June 2026 || 04:28
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले साइबर ठग के गिरोह के तीन आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
          Headline

          नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले साइबर ठग के गिरोह के तीन आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

          today post liveBy today post liveAugust 25, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jamshedpur News:-  जिले के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया, जो युवाओं से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर रहा था। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह गिरोह शिव सिंह बागान इलाके में एक कथित सिक्योरिटी एजेंसी के नाम पर ऑफिस चला रहा था। यहां युवाओं को सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा देकर प्रति उम्मीदवार से 5-5 हजार रुपये वसूले जा रहे थे। बताया गया कि दर्जनों युवा इस ठगी का शिकार हो चुके हैं।

          पुलिस के मुताबिक, यह एजेंसी “जी4एस सिक्योर सॉल्यूशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड” के नाम पर संचालित की जा रही थी। युवाओं को नियुक्ति पत्र देने और नौकरी शुरू कराने के नाम पर लगातार टालमटोल की जा रही थी। ठगी का शिकार बने युवाओं ने जब कार्यालय में जवाब मांगा तो जिम्मेदार लोग गोलमोल जवाब देने लगे।

          इस बात से आक्रोशित युवाओं ने सोमवार को ऑफिस पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस वहां पहुंची और तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।

          पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला ठगी का प्रतीत हो रहा है। पूछताछ में यह जानने की कोशिश की जा रही है कि गिरोह का सरगना कौन है और क्या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि अब तक कितने युवाओं से पैसे वसूले गए और कितने राज्यों में यह गिरोह सक्रिय है।

          स्थानीय लोगों का कहना है कि बेरोजगारी का फायदा उठाकर इस तरह के गिरोह युवाओं को निशाना बनाते हैं। ऐसे मामलों में पुलिस को सख्त कदम उठाने की जरूरत है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          जी4एस सिक्योर सॉल्यूशन फ्रॉड नौकरी ठगी गिरोह पूर्वी सिंहभूम पुलिस कार्रवाई युवाओं से ठगी सिक्योरिटी गार्ड नौकरी ठगी सिदगोड़ा फर्जी एजेंसी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रामगढ़ के अमन दुबे ह/त्याकांड का खुलासा, प्रेमी युगल गिरफ्तार

          June 16, 2026

          जमीन की जमाबंदी के लिए 15 हजार रुपये घूस लेते डाटा इंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

          June 16, 2026

          किसानों और सरकार के साझा प्रयास से बदलेगी झारखंड की तस्वीर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

          June 16, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रामगढ़ के अमन दुबे ह/त्याकांड का खुलासा, प्रेमी युगल गिरफ्तार

          जमीन की जमाबंदी के लिए 15 हजार रुपये घूस लेते डाटा इंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

          किसानों और सरकार के साझा प्रयास से बदलेगी झारखंड की तस्वीर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

          रांची के पॉश इलाके में सेक्स रैकेट का खुलासा, दो युवतियों समेत पांच गिरफ्तार

          सुपौल: एसएसबी की सतर्कता से मानव तस्करी का प्रयास विफल, सात नेपाली नाबालिग बच्चों को बचाया गया

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.