नवादा।
बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार की दोपहर को एक शिक्षिका से दिनदहाड़े ₹1.40 लाख छीन कर फरार हो गए। घटना नगर के बुंदेलखंड सहायक थाना के पास की है। यह घटना तब हुई जब थाना गेट पर बाइक चेकिंग चल रही थी। घटना की सूचना पर पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। जानकारी अनुसार अकबरपुर प्रखंड में पदस्थापित पीड़ित शिक्षिका सुषमा कुमारी भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से राशि की निकासी की थी। इसके बाद राशि बैग में रखकर स्कूल जा रही थी। इस क्रम में पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने बैग झपट कर छीना और फरार हो गए। मालूम हो कि इन दिनों शहर में झपट्टा मार गिरोह का आतंक है। लोग लगातार इस गिरोह के शिकार हो रहे हैं जिसमें महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा है।


