Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 26 August 2026 || 19:11
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पुलिस एसोसिएशन ने दी चेतावनी ,जयराम महतो की गिरफ्तारी नही हुई तो होगा पूरे राज्य में आंदोलन
          Headline

          पुलिस एसोसिएशन ने दी चेतावनी ,जयराम महतो की गिरफ्तारी नही हुई तो होगा पूरे राज्य में आंदोलन

          विधायक जयराम महतो के द्वारा  धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने डुमरी विधायक जयराम महतो समेत अन्य आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए सरकार और पुलिस प्रशासन को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 26, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Jharkhand News:  विधायक जयराम महतो के द्वारा  धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने डुमरी विधायक जयराम महतो समेत अन्य आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए सरकार और पुलिस प्रशासन को पांच दिन का अल्टीमेटम दिया है। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यभर के पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी आंदोलन करेंगे।

          पुलिस एसोसिएशन की धनबाद शाखा ने घटना के विरोध में काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करने और ड्यूटी पर नहीं लौटने जैसे कदम उठाने के लिए केंद्रीय संगठन से अनुमति मांगी है। केंद्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू के मुताबिक 25 अगस्त को धनबाद शाखा से पत्र मिलने के बाद पूरे मामले की जानकारी केंद्रीय संगठन को मिली।

          एसोसिएशन के अनुसार, घटना 21 अगस्त की रात की है। आरोप है कि जयराम महतो ने बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार को फोन कर कथित तौर पर धमकी दी। संगठन का दावा है कि बातचीत के दौरान थाना प्रभारी को तबादला होने के बावजूद राज्य के किसी भी थाने में रहने पर नौकरी बर्बाद करने की बात कही गई।

          इसके बाद देर रात विधायक अपने समर्थकों के साथ बरवाअड्डा थाना पहुंचे। एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि इस दौरान थाना प्रभारी की टेबल पर रखे सामान को इधर-उधर किया गया। संगठन ने इस घटना को पुलिस पदाधिकारी की गरिमा और सम्मान को प्रभावित करने वाला बताया है।

          पुलिस एसोसिएशन के मुताबिक, मामले में बरवाअड्डा थाना में 22 अगस्त को कांड संख्या 146/26 दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में भारतीय न्याय संहिता की धारा 221, 224, 132, 351(2), 352 और 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है। मामले में विधायक जयराम महतो समेत करीब 10 लोगों को आरोपित बनाया गया है।

          एसोसिएशन का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। संगठन ने आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों के सम्मान और सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता।

          पुलिस एसोसिएशन ने जयराम महतो की ओर से सोशल मीडिया और प्रेस के माध्यम से पुलिसकर्मियों के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयानबाजी पर भी आपत्ति जताई है। संगठन का आरोप है कि विधायक की ओर से जारी कुछ वीडियो में पुलिसकर्मियों के प्रति आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

          एसोसिएशन ने यह भी दावा किया है कि थाना प्रभारी को ऑफ ड्यूटी पीटने की बात कही गई, जिससे उनकी और अन्य पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। संगठन ने सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि पांच दिनों में गिरफ्तारी नहीं हुई तो झारखंड की सभी शाखाओं के पदाधिकारी और सदस्य सामूहिक आंदोलन करेंगे।

          Dhanbad Police News Jairam Mahato Arrest Jharkhand Police Association जयराम महतो गिरफ्तारी जयराम महतो विवाद झारखंड पुलिस आंदोलन झारखंड पुलिस एसोसिएशन धनबाद पुलिस विवाद पुलिस एसोसिएशन आंदोलन बरवाअड्डा थाना प्रभारी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नेपाल में बढ़ा बाढ़ का खतरा, बिहार में NDRF की टीमें रहेंगी तैनात,गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

          August 26, 2026

          भागलपुर में बाढ़ बचाव कार्य के दौरान मजदूरों से भरी नाव गंगा में पलटी, छह लापता,12 मजदूरों ने तैरकर बचाई जान

          August 26, 2026

          चतरा में दारोगा दंपति के सरकारी आवास से नाबालिग बरामद, जांच शुरू

          August 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पुलिस एसोसिएशन ने दी चेतावनी ,जयराम महतो की गिरफ्तारी नही हुई तो होगा पूरे राज्य में आंदोलन

          नेपाल में बाढ़ का कहर: 22 की मौत, 105 भारतीयों समेत 384 लापता,भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़

          नेपाल में बढ़ा बाढ़ का खतरा, बिहार में NDRF की टीमें रहेंगी तैनात,गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

          भागलपुर में बाढ़ बचाव कार्य के दौरान मजदूरों से भरी नाव गंगा में पलटी, छह लापता,12 मजदूरों ने तैरकर बचाई जान

          चतरा में दारोगा दंपति के सरकारी आवास से नाबालिग बरामद, जांच शुरू

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.