Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 13 September 2026 || 11:58
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय भूमि अधिग्रहण में करोड़ों की हेराफेरी मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को किया गिरफ्तार
          Headline

          महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय भूमि अधिग्रहण में करोड़ों की हेराफेरी मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को किया गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 8, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          East Champaran News;- महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (एमजीसीयू) के भूमि अधिग्रहण में करोड़ों रुपये के गबन मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई नगर थाना पुलिस ने विशेष न्यायालय के आदेश पर की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के घीवाढार निवासी तत्कालीन अमीन जटाशंकर सिंह, गोविंदापुर निवासी दिनेश प्रसाद और चढरहिया निवासी ललन तिवारी के रूप में हुई है। इन सभी के खिलाफ नगर थाना में 14 दिसंबर 2018 को कांड संख्या 875/18 दर्ज किया गया था। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(C) और 66(D) के तहत दर्ज किया गया था।

          आरोप है कि एमजीसीयू के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान 3 करोड़ 70 लाख 40 हजार 800 रुपये की सरकारी राशि का गबन किया गया। इस मामले में कई सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की संलिप्तता भी जांच में सामने आ चुकी है। विशेष न्यायाधीश (निगरानी), उत्तर बिहार, मुजफ्फरपुर के न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद से तीनों आरोपी फरार चल रहे थे।

          पुलिस और निगरानी विभाग की संयुक्त टीम लंबे समय से इनकी तलाश में थी। आखिरकार मुखबिर की सूचना पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनसे मिली जानकारी के आधार पर अन्य संबंधित व्यक्तियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

          सूत्रों के अनुसार, यह घोटाला कई चरणों में किया गया, जिसमें फर्जी कागजात और गलत मूल्यांकन के जरिए भूमि अधिग्रहण की रकम का बड़ा हिस्सा निजी खातों में स्थानांतरित कर दिया गया। फिलहाल, निगरानी विभाग पूरे मामले में जुड़े सभी सबूत एकत्रित कर रहा है, ताकि दोषियों को सजा दिलाई जा सके।

          गिरफ्तार आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि इस तरह के भ्रष्टाचार मामलों में किसी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

          Bihar Vigilance Department investigation East Champaran police action embezzlement of crores of government money Mahatma Gandhi Central University corruption MGCU land acquisition scam
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रिमिक्स फॉल में डूबने से छात्र की मौत,दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था

          September 12, 2026

          से/क्स स्कॉर्ट जॉब और वशीकरण के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 6 अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े

          September 12, 2026

          गयाजी में 25 सितंबर से पितृपक्ष मेला, 70 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की तैयारी,73 स्वास्थ्य शिविर और 24 घंटे कंट्रोल रूम

          September 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रिमिक्स फॉल में डूबने से छात्र की मौत,दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था

          से/क्स स्कॉर्ट जॉब और वशीकरण के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 6 अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े

          गयाजी में 25 सितंबर से पितृपक्ष मेला, 70 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की तैयारी,73 स्वास्थ्य शिविर और 24 घंटे कंट्रोल रूम

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.