Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 19 August 2026 || 22:37
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
          Headline

          युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

          today post liveBy today post liveSeptember 29, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Dhanbad News:-  झरिया प्रखंड के बोर्रागढ़ थाना क्षेत्र के भूतगड़िया गांव में रविवार की देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। मृतक की पहचान चांदमारी निवासी गणेश भुइया के रूप में हुई है। वह अपनी ससुराल भूतगड़िया आया हुआ था। जानकारी के मुताबिक, रात लगभग 10 बजे गणेश खाना खाने के बाद टहलने निकला था। इसी दौरान किसी विवाद को लेकर जामाडोबा निवासी प्रिंस कुमार से उसका झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि प्रिंस ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से गणेश की मौके पर ही मौत हो गई।

          घटना की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और रात करीब ढाई बजे तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। सूचना मिलने पर बोर्रागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। इस बीच आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी प्रिंस कुमार को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। भीड़ की मार से घायल प्रिंस को गंभीर अवस्था में शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है।

          मृतक के ममेरे भाई चंदन भुइया ने बताया कि गणेश पिछले एक साल से ससुराल में रहकर मजदूरी करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान योजनाबद्ध तरीके से गणेश की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

          इस घटना से भूतगड़िया और आसपास के इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद का प्रतीत होता है, हालांकि साजिश की आशंका को भी नकारा नहीं जा सकता।

          गणेश भुइया हत्या झरिया भूतगड़िया चाकूबाजी धनबाद क्राइम न्यूज धनबाद हत्या कांड प्रिंस कुमार गिरफ्तार
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार को केंद्र की बड़ी सौगात, मुजफ्फरपुर-सोनबरसा फोर लेन सड़क को मिली मंजूरी,बदलेगी उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी

          August 19, 2026

          प्रोजेक्ट भवन में घुसे जेएसएससी-सीजीएल अभ्यर्थी, बैरिकेडिंग टूटी,नियुक्ति रद्द होने से भड़के अभ्यर्थी, सचिवालय में बढ़ा तनाव

          August 19, 2026

          जेपीएससी इंटरव्यू ‘मैनेज’ करने के दावे से मचा हड़कंप,बाबूलाल ने सीआईडी जांच पर जताया अविश्वास,सीबीआई जांच की मांग

          August 19, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार को केंद्र की बड़ी सौगात, मुजफ्फरपुर-सोनबरसा फोर लेन सड़क को मिली मंजूरी,बदलेगी उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी

          प्रोजेक्ट भवन में घुसे जेएसएससी-सीजीएल अभ्यर्थी, बैरिकेडिंग टूटी,नियुक्ति रद्द होने से भड़के अभ्यर्थी, सचिवालय में बढ़ा तनाव

          जेपीएससी इंटरव्यू ‘मैनेज’ करने के दावे से मचा हड़कंप,बाबूलाल ने सीआईडी जांच पर जताया अविश्वास,सीबीआई जांच की मांग

          पति की मौत के बाद शव के लिए रांची के अस्पताल ने थमाया 2.05 लाख का बिल, 4 बच्चों संग अस्पताल के बाहर बैठी महिला

          सीजीएल से नियुक्त कर्मचारियों का परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन ,बोले- नौकरी खत्म हुई तो आंदोलन तेज होगा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.