Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 12 September 2026 || 04:01
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»हत्या मामले में 14 साल से फरार जिला परिषद चेयरमैन को पुलिस ने किया गिरफ्तार
          Headline

          हत्या मामले में 14 साल से फरार जिला परिषद चेयरमैन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

          today post liveBy today post liveAugust 24, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          East Champaran News:-  पूर्वी चंपारण पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 साल से फरार शिवहर जिला परिषद चेयरमैन विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। विजय सिंह पर वर्ष 2011 में हुए मछली व्यवसायी मो. सलीम हत्याकांड का मुख्य आरोप है। ढाका थाना पुलिस ने शनिवार को यह गिरफ्तारी शिवहर जिला परिषद कार्यालय से की। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई की पुष्टि सिकरहना डीएसपी उदय शंकर ने की।

          डीएसपी ने बताया कि 2011 में ढाका बैरगनिया रोड स्थित भगवानपुर गांव के पास चैनपुर निवासी मछली व्यवसायी मो. सलीम की हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया कि हत्या व्यवसायिक विवाद के कारण हुई थी।

          इस मामले में पहले भी कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। 2019 में पुलिस ने हत्याकांड में शामिल शूटर अमित कुमार उर्फ कन्हैया को पकड़ा था। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि हत्या की साजिश विजय सिंह के घर पर रची गई थी। इस साजिश में सलीम के बिजनेस पार्टनर जहूर और नसीर भी शामिल थे।

          अमित कुमार ने अपने बयान में बताया था कि सलीम की हत्या कराने के लिए विजय सिंह को साढ़े तीन लाख रुपये दिए गए थे। विजय सिंह के इशारे पर उसने और उसके साथियों—रवि रौशन, मुकेश कुमार, रोहित कुमार और आशुतोष उर्फ भोली—ने हत्या को अंजाम दिया।

          इस हत्याकांड में कुल 10 अभियुक्त नामजद किए गए थे। इनमें से चार पर चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। लेकिन मुख्य आरोपी विजय सिंह पिछले 14 वर्षों से फरार चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने न्यायालय से वारंट जारी कराया और आखिरकार उसे शिवहर जिला परिषद कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया।

          पुलिस अब विजय सिंह से आगे की पूछताछ कर रही है और हत्याकांड में शामिल बाकी आरोपियों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी में है। इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

          ढाका थाना हत्या मामला पूर्वी चंपारण पुलिस कार्रवाई फरार चेयरमैन पकड़ा गया बिहार क्राइम न्यूज विजय सिंह गिरफ्तारी शिवहर जिला परिषद चेयरमैन गिरफ्तार सलीम हत्याकांड 2011
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          September 11, 2026

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          September 11, 2026

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          September 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          ब्रिक्स सम्मेलन आज से, पुतिन-मोदी की होगी अहम मुलाकात, 7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

          जमुआ में महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की ग्रामीणों की पिटाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.