सरायकेला
पुलिस ने जिले के अलावा पड़ोसी राज्य उड़ीसा में चोरी की घटना में सक्रिय एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए इसमें शामिल 6 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरोह के द्वारा हाल के दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 1 दर्जन से अधिक बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। इसके अलावा गिरोह के द्वारा बीते दिनों थाना क्षेत्र के कलियाडूंगरी चौक के पास एक शराब दुकान का ताला तोड़कर ₹6 लाख 40 हजार रुपए मुल्य के शराब चोरी की घटना में भी शामिल थे। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार चोर गिरोह के द्वारा कोल्हान समेत पड़ोसी राज्य उड़ीसा में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता रहा है।

