Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 24 June 2026 || 12:40
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पटना में पीएम मोदी का मेगा रोड शो,यरपोर्ट से गांधी मैदान तक मोदी-मोदी के नारों से गूंजा शहर
          Headline

          पटना में पीएम मोदी का मेगा रोड शो,यरपोर्ट से गांधी मैदान तक मोदी-मोदी के नारों से गूंजा शहर

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 7, 2026Updated:May 7, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पटना की सड़कों पर भव्य रोड शो कर बिहार की राजनीति में चुनावी उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना दिया। बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार समारोह में शामिल होने पटना पहुंचे प्रधानमंत्री का एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक अभूतपूर्व स्वागत हुआ।

          रोड शो के दौरान पूरा मार्ग भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम नागरिकों की भारी भीड़ से गुलजार दिखा। सड़क के दोनों ओर लोगों का हुजूम प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करता नजर आया। जगह-जगह फूलों की वर्षा, स्वागत द्वार और नारों के साथ लोगों ने प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। साथ ही साधु संतों ने भी प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते रहे। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया, जबकि समर्थक मोदी-मोदी और भारत माता की जय के नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बनाते रहे। पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक का पूरा इलाका सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्सव जैसा नजर आया। रोड शो के दौरान युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में खास उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और ढोल-नगाड़ों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया।

          बिहार में नवनियुक्त मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री

          पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में नवनियुक्त मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई शीर्ष नेता उपस्थित रहे।

          राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने मंच पर एक-एककर मंत्रियों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, लेसी सिंह, राम कृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह टाइगर, अशोक चौधरी, भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, मदन सहनी, डॉ. संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद, रत्नेश सादा, कुमार शैलेन्द्र, शीला कुमारी, केदार प्रसाद गुप्ता, लखेंद्र कुमार रौशन, सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, मो. जमा खान, नंद किशोर राम, शैलेष कुमार उर्फ बुलो मंडल, डॉ. प्रमोद कुमार, श्वेता गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, डॉ. रामचंद्र प्रसाद, संजय कुमार सिंह, संजय कुमार और दीपक प्रकाश शामिल रहे।

          समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार सहित कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

          इसके अलावा केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जीतन राम मांझी, गिरिराज सिंह, चिराग पासवान, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव, राज्यसभा सदस्य उपेन्द्र कुशवाहा समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह में बड़ी संख्या में आम लोग भी उपस्थित रहे, जिससे गांधी मैदान का माहौल उत्साहपूर्ण रहा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar Cabinet Expansion Bihar Swearing Ceremony 2026 Patna Gandhi Maidan News PM Modi Patna Road Show Samrat Choudhary Government
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          वैभव सूर्यवंशी का सपना हुआ साकार, टीम इंडिया की जर्सी पाकर हुए भावुक

          June 23, 2026

          तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास में लाखों की चोरी, निजी सहायक पर लगाया आरोप

          June 23, 2026

          सुपौल में बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाकर मांगा न्याय

          June 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          वैभव सूर्यवंशी का सपना हुआ साकार, टीम इंडिया की जर्सी पाकर हुए भावुक

          तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास में लाखों की चोरी, निजी सहायक पर लगाया आरोप

          सुपौल में बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाकर मांगा न्याय

          लखीसराय पुलिस ने सॉल्वर गैंग का किया खुलासा, मेडिकल और नर्सिंग छात्रों समेत 9 फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार

          लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 छात्रों की मौत, जान बचाने छत से कूदे छात्र , बचाव जारी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.