Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 30 April 2026 || 15:37
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पीएम मोदी ने सीएम हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, जानें हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर और उपलब्धियां
          Headline

          पीएम मोदी ने सीएम हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, जानें हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर और उपलब्धियां

          today post liveBy today post liveAugust 10, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News:-  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज 50वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी समेत तमाम राजनेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकानाएं दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “मैं हेमंत सोरेन की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं”।

          झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ” बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं।”

          उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज 50वां जन्मदिन है। इस बार मुख्यमंत्री अपना जन्मदिन नहीं माना रहे हैं। क्योंकि उनके पिता शिबू सोरेन का 4 अगस्त को निधन हो गया था और इन दिनों उनका श्राद्ध कर्म चल रहा है।

          हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त 1975 को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में हुआ था। बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हेमंत इंजीनियर बनने का सपना देखते थे। उन्होंने रांची के प्रतिष्ठित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी), मेसरा में प्रवेश भी लिया, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों और बदलती राजनीतिक परिस्थितियों ने उनका रास्ता बदल दिया। उन्होंने पढ़ाई छोड़कर संगठन को मजबूत करने का बीड़ा उठाया और बड़े भाई दुर्गा सोरेन के साथ सक्रिय राजनीति में उतर आए।

          वर्ष 2005 में उन्होंने दुमका से अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और संगठनात्मक मजबूती के साथ कार्य करते रहे।

          हेमंत सोरेन ने वर्ष 2009 में दुमका सीट से जीत हासिल की और 2010 में राज्य के उपमुख्यमंत्री बने। 13 जुलाई 2013 को उन्होंने पहली बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह सरकार झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मिलकर बनाई थी और उनका कार्यकाल 23 दिसंबर 2014 तक चला।

          वर्ष 2014 में वे दुमका और बरहेट दोनों विधानसभा सीटों से चुनाव लड़े। दुमका में हार गए, लेकिन बरहेट से विजयी हुए। इसके बाद वे विपक्ष के नेता के रूप में पांच वर्षों तक सक्रिय राजनीति में डटे रहे।

          वर्ष 2009 में बड़े भाई दुर्गा सोरेन के निधन और पिता शिबू सोरेन की बढ़ती उम्र के साथ हेमंत सोरेन पर झामुमो की पूरी जिम्मेदारी आ गई। उन्होंने इसे पूरी निष्ठा और दृढ़ता से निभाया।

          मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य में कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं और झारखंड की जनता के मुद्दों पर मुखर होकर काम किया। आज जब वे 50 वर्ष के हो गए हैं, तब उनका जन्मदिन ऐसे समय में आया है, जब वे अपने पिता के निधन के शोक में हैं। एक पुत्र के रूप में वे अपने पिता की राजनीतिक और सामाजिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          झारखंड मुख्यमंत्री पीएम मोदी शुभकामनाएं शिबू सोरेन निधन हेमंत सोरेन जन्मदिन हेमंत सोरेन राजनीतिक सफर
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सीवान रोड रेज गोलीकांड: 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली

          April 30, 2026

          सीवान में रोड रेज बना मौत का खेल, भाजपा नेता के भांजे को गोलियों से भुना, बहनोई घायल

          April 30, 2026

          झारखंड में ऑरेंज अलर्ट: बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी,30 अप्रैल तक बदलेगा

          April 29, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सीवान रोड रेज गोलीकांड: 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में लगी गोली

          सीवान में रोड रेज बना मौत का खेल, भाजपा नेता के भांजे को गोलियों से भुना, बहनोई घायल

          झारखंड में ऑरेंज अलर्ट: बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी,30 अप्रैल तक बदलेगा

          वोट डालने के बाद चुनाव आयोग पर बरसीं ममता, कहा “हिंसा और दबाव में हो रहा चुनाव, किया सत्ता में लौटने का दावा

          बंगाल चुनाव: तनाव के बीच वोटरों का जोश, कई जिलों में 90% से ज्यादा वोटिंग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.