Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 13 September 2026 || 22:48
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline» दो लाख का इनामी पीएलएफआई का जोनल कमांडर कृष्णा यादव गिरफ्तार,51 मामलों में था फरार, हथियार बरामद
          Headline

           दो लाख का इनामी पीएलएफआई का जोनल कमांडर कृष्णा यादव गिरफ्तार,51 मामलों में था फरार, हथियार बरामद

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 17, 2025Updated:January 17, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi News:  झारखंड की रांची पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के जोनल कमांडर सह झारखंड स्टेट कमेटी के दो लाख के इनामी सदस्य कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान को गिरफ्तार किया है। इसकी निशानदेही पर एक कारबाईन, एक पिस्टल मैगजीन सहित, 11 गोलियां, एक मोबाइल और तीन कंबल बरामद किया गया है। नक्सली ने बताया कि कुछ और हथियार नकटा पहाड़ और चंदवा थाना क्षेत्र के सीमा के बीच जंगल में बने नाले के पास छिपाकर रखा है। इसी क्षेत्र में उसके दस्ता सदस्य भी रहते हैं। उसके बताए अनुसार इस क्षेत्र में पुलिस बल उसे साथ लेकर पैदल तलाशी एवं छापेमारी अभियान चला रही थी कि इस बीच में पुलिस को धक्का देते हुए रस्सा छुड़ाकर भागने लगा। इस दौरान वह गिरकर घायल हो गया। पुलिस उसे पकड़कर रिम्स रांची में भर्ती कराया है, जहां पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है।

          डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दो लाख के इनामी और पीएलएफआई के जोनल कमांडर कृष्णा यादव को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि कृष्ण यादव के ऊपर रामगढ़, लातेहार, चतरा, रांची और लोहरदगा जिले के अलग-अलग थानों में कुल 51 मामले दर्ज हैं। इससे पहले साल 2021 में भी रांची पुलिस ने कृष्णा यादव को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद लातेहार पुलिस ने एक मामले में पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लेकर बालूमाथ थाना के हाजत में रखा था। वह 23 मार्च, 2021 की सुबह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में थी लेकिन वह पुलिस की पकड़ से दूर था। साथ ही एक के बाद एक हत्या, गोलीबारी और आगजनी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुलेआम चुनौती देते आ रहा था।

          डीआईजी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कृष्णा यादव अपने दस्ता सदस्यों के साथ लोहदगा जिले के कुडू के धोबीघाट गया हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम वहां छापेमारी करने गई थी लेकिन कुछ देर पूर्व ही वहां से कृष्णा यादव जा चुका था। आगे सूचना मिली कि वह अपने सदस्यों के साथ मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नकटा पहाड़ से हरहु बसरिया जाने वाली कच्ची सड़क के पास जंगल में दो अन्य दस्ता सदस्यों के साथ छुपा है और किसी नक्सल घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहा है।

          सूचना के बाद खलारी डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी टीम ने जंगली क्षेत्र का घेराबंदी कर कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान जी को अवैध हथियार, गोली एवं मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर नकटा पहाड़ क्षेत्र के अम्बाटांड़ जंगल में स्थित क्षतिग्रस्त मकान में काले रंग के बैग में छिपाकर रखा हुआ हथियार सहित अन्य सामान बरामद किया।

          डीआईजी के मुताबिक, कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि यह प्रतिबंधित पीएलएफआई संगठन से वर्ष 2014 से जुड़ा है तथा वर्तमान में जोनल कमांडर सह झारखंड स्टेट कमेटी का सदस्य है। वह क्षेत्र के जमीन कारोबारियों, क्रश् मालिकों, ईंट-भट्ठा मालिकों तथा विकास कार्य में लगे ठेकेदारों से रंगदारी के रूप में मोटी रकम की मांग करता था। साथ ही रकम नहीं देने पर कार्य स्थल पर दस्ता सदस्यों के साथ जाकर आगजनी, तोड़फोड़ एवं फायरिंग तथा हत्या तक की घटना को अंजाम देता है।

          2 lakh prize money member PLFI zonal commander
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सीएम सम्राट चौधरी बोले- दुनिया भारत का उदय देख रही है ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को बताया भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रतीक

          September 13, 2026

          अखंड सौभाग्य की कामना का पर्व हरितालिका तीज का अनुष्ठान शुरू, नहाय-खाय पर महिलाओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

          September 13, 2026

          अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसी, तीन महिलाओं समेत चार की मौत की सूचना कतरास के कुमारपट्टी में हादसा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; बीसीसीएल और प्रशासन के नहीं पहुंचने पर लोगों में आक्रोश

          September 13, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सीएम सम्राट चौधरी बोले- दुनिया भारत का उदय देख रही है ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को बताया भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रतीक

          अखंड सौभाग्य की कामना का पर्व हरितालिका तीज का अनुष्ठान शुरू, नहाय-खाय पर महिलाओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

          अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसी, तीन महिलाओं समेत चार की मौत की सूचना कतरास के कुमारपट्टी में हादसा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; बीसीसीएल और प्रशासन के नहीं पहुंचने पर लोगों में आक्रोश

          ड्यूटी के दौरान SSB जवान ने खुद की रायफल से मारी गोली, प्रेम प्रसंग से जुड़ा शक

          बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने स्कूल के गेट और बाउंड्री पर दागीं करीब 22 गोलियां, पर्चा में 50 लाख की रंगदारी मांगी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.