Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 27 June 2026 || 19:20
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Garhwa: स्कूली बच्चों से भरी ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, दो की मौत, छह घायल,नाराज ग्रामीणों ने फूंक दी पिकअप वैन
          Headline

          Garhwa: स्कूली बच्चों से भरी ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, दो की मौत, छह घायल,नाराज ग्रामीणों ने फूंक दी पिकअप वैन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 16, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Garhwa:  जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जाटा गांव में स्कूली बच्चों से भरी ऑटो को पिकअप वैन ने टक्क्र मार दी। घटना में  दो स्कूली बच्चों की मौत हो गयी जबकि छह बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल बच्चों को गढ़वा के सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने दुर्घटना में शामिल पिकअप वैन को आग के हवाले कर रोड पर जाम लगा दिया। नाराज ग्रामीणों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई।

          मृतकों की पहचान सत्यम कुमार (5) और देवानंद कुमार (5) के रूप में हुई है। सड़क हादसे में मौत के बाद भीड़ आक्रोशित हो गयी। आग बुझाने की कोशिश कर रहे अग्निशमनकर्मियों को ग्रामीणों ने रोक दिया। इससे पुलिस के साथ उनकी नोंकझोंक हुई। घटना की पुष्टि करते हुए गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।

          बताया जाता है कि आरएन टैगोर स्कूल की छुट्टी के बाद मंगलवार काे लगभग 12 बच्चे ऑटो से घर लौट रहे थे। बाईपास रोड में पिकअप वैन ने ऑटो को टक्कर मार दी। इससे दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी और छह गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक और घायल बच्चे जाटा गांव और उसके आसपास के रहने वाले हैं। सभी बच्चे दूसरी एवं तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले हैं। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पिकअप वैन को मौके पर ही फूंक दिया। डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन नाराज ग्रामीणों की पुलिस के साथ नोंकझोंक हो गयी।

          सड़क दुर्घटना में स्कूली छात्रों के असामयिक निधन पर गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। सड़क दुर्घटना में मृत बच्चों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गयी। समिति के सदस्यों ने दुर्घटना में घायल बच्चों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Auto-Pickup Collision R.N.Tagore School school children
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पांच गोलियां लगने की पुष्टि

          June 27, 2026

          कोडरमा : प्रेमिका की बारात आने से पहले नाबालिग प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

          June 27, 2026

          झारखंड के दो बड़े गैंगस्टरों में गैंगवार की आहट, राहुल सिंह ने प्रिंस खान को दी धमकी

          June 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पांच गोलियां लगने की पुष्टि

          कोडरमा : प्रेमिका की बारात आने से पहले नाबालिग प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

          झारखंड के दो बड़े गैंगस्टरों में गैंगवार की आहट, राहुल सिंह ने प्रिंस खान को दी धमकी

          राम मंदिर दान मामले में जांच तेज, चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

          भतीजी की लव मैरिज से नाराज दारोगा ने की युवक की हत्या फिर खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.