Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 6 June 2026 || 19:46
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»भाजपा उम्मीदवार बने पवन सिंह 8 जून को भरेंगे नामांकन, कार्यकर्ताओं में उत्साह
          Headline

          भाजपा उम्मीदवार बने पवन सिंह 8 जून को भरेंगे नामांकन, कार्यकर्ताओं में उत्साह

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 6, 2026Updated:June 6, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          भाजपा ने दिया बड़ा दायित्व, पवन सिंह बोले- पार्टी मेरी मां, जीवनभर करता रहूंगा सेवा

          Patna News:   बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद भोजपुरी फिल्म जगत के लोकप्रिय अभिनेता और गायक पवन सिंह शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उनका आभार जताया। प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और फूल-मालाओं से अभिनंदन किया।

          मीडिया से बातचीत करते हुए पवन सिंह ने भाजपा नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उसके लिए सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

          पवन सिंह ने भावुक अंदाज में कहा कि भाजपा उनके लिए केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि मां और परिवार के समान है। उन्होंने कहा, “मैं प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को दिल से प्रणाम करता हूं। पार्टी ने मुझे जो सम्मान और जिम्मेदारी दी है, उसके लिए मैं आभारी हूं। भाजपा परिवार का एक सच्चा कार्यकर्ता होने के नाते मैं जीवनभर संगठन और समाज की सेवा करता रहूंगा।”

          उन्होंने कहा कि राजनीति उनके लिए सत्ता या पद हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता की सेवा का अवसर है। पार्टी ने जिस भरोसे के साथ उन्हें उम्मीदवार बनाया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी मेहनत और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।

          भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि वे पार्टी की विचारधारा और शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में जनता के बीच जाकर संगठन को नई मजबूती देंगे। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

          गौरतलब है कि पवन सिंह आगामी 8 जून को बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उनके नामांकन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी नेता और समर्थक मौजूद रहेंगे।

          उल्लेखनीय है कि भाजपा ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इनमें पवन सिंह के अलावा संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित को भी उम्मीदवार बनाया गया है। उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही बिहार की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और सभी दल चुनावी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bhojpuri Star Pawan Singh Bihar Legislative Council Election Bihar politics 2026 Bihar Vidhan Parishad Election BJP Bihar News BJP Candidate Bihar Pawan Singh BJP Pawan Singh MLC Election Pawan Singh Nomination Sanjay Saraogi
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          कोडरमा में मामूली विवाद का खौफनाक अंत, होटल में हुई कहासुनी बनी मौत की वजह, घर में घुसकर युवक की ह/त्या

          June 6, 2026

          Rajya Sabha Election: झामुमो ने बैजनाथ राम को बनाया उम्मीदवार, चार नेताओं ने खरीदा नामांकन पत्र, बढ़ी चर्चा

          June 6, 2026

          15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, मिली भारतीय टीम में जगह, सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

          June 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          कोडरमा में मामूली विवाद का खौफनाक अंत, होटल में हुई कहासुनी बनी मौत की वजह, घर में घुसकर युवक की ह/त्या

          Rajya Sabha Election: झामुमो ने बैजनाथ राम को बनाया उम्मीदवार, चार नेताओं ने खरीदा नामांकन पत्र, बढ़ी चर्चा

          15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, मिली भारतीय टीम में जगह, सचिन का 36 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

          भाजपा उम्मीदवार बने पवन सिंह 8 जून को भरेंगे नामांकन, कार्यकर्ताओं में उत्साह

          भाभी से अवैध संबंध के विरोध पर नवविवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप, इलाज के दौरान मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.