Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 12 September 2026 || 09:31
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Patna/Gaya News: सीबीआई ने बिहार में एनआईए के डीएसपी को 20 लाख रिश्वत मामले में किया गिरफ्तार
          Headline

          Patna/Gaya News: सीबीआई ने बिहार में एनआईए के डीएसपी को 20 लाख रिश्वत मामले में किया गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 4, 2024No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna/Gaya News:  केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के पटना शाखा में कार्यरत पुलिस उपाधीक्षक अजय प्रताप सिंह एवं दो मध्यस्थ व्यक्तियों को 20 लाख रुपये रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है।

          सीबीआई ने बताया है कि इस मामले में जनता दल यूनाइटेड के पूर्व विधान परिषद सदस्य मनोरमा देवी  के बेटे रॉकी से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही जदयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव की कंपनी और ठिकानों पर एनआईए ने छापेमारी की थी। इस दौरान डेढ़ करोड़ से ज्यादा की रकम बरामद हुई थी। इस केस के आईओ डीएसपी अजय प्रताप सिंह थे। इसी मामले मे वे अपने एजेंटों के माध्यम से रिश्वत लेने की कोशिश कर रहे थे। उनके द्वारा लगातार रिश्वत का दबाव बनाए जाने के बाद रॉकी ने सीबीआइ से शिकायत की। इसके बाद सीबीआई ने कार्रवाई को अंजाम दिया। इसके साथ दो अन्य एजेंटों को भी गिरफ्तार किया गया है, जो इस भ्रष्टाचार में शामिल थे। एनआईए और सीबीआई ने जाल बिछाया, जिसमें अजय प्रताप फंस गए और उन्हें रिश्वत लेते धर दबोचा गया।

          सीबीआइ के अनुसार रॉकी यादव ने लिखित शिकायत में कहा था कि एनआइए के अधिकारी उसे और उसके परिवार को नक्सली सांठगांठ और अवैध हथियार रखने के मामले में फंसाने की धमकी दे रहे हैं और इसके एवज में पैसे की मांग कर रहे हैं. रॉकी यादव की ओर से शिकायत मिलने के बाद सीबीआइ के अधिकारियों ने प्राथमिक स्तर पर इसकी जांच की

          बीते 19 सितम्बर को उसके ठिकानों पर एनआईए ने छापेमारी की थी। इस छापे के बाद एनआईए डीएसपी की एक नोटिस उन्हें मिली, जिसमें 26 सितम्बर को एनआईए कार्यालय में मिलने के लिए बुलाया गया था। वह 26 सितम्बर को आइओ के समक्ष उपस्थित हुआ। उसने आरोप लगाया कि यहां पूछताछ के दौरान उसे तथा उसके परिवार के लोगों को अलग-अलग तरह के झूठे मुकदमों में फंसा देने की धमकी दी गई और ढाई करोड़ की रिश्वत की मांग की गई। परिवार को बचाने के लिए वह रिश्वत देने को तैयार हो गया।

          डीएसपी ने रॉकी को उसी दिन पहली किश्त के तौर पर 25 लाख रुपये देने को कहा और उसे एक हाथ से लिखे नोट में अपने एजेंट का मोबाइल नंबर दिया इसके बाद 25 लाख रुपये अपने रिश्तेदार के जरिये दिये गये नंबर से संपर्क कर औरंगाबाद में दिलवाये। इस पूरे दौरान डीएसपी अपने एजेंट व उसके साथी से संपर्क में रहा।  रॉकी के अनुसार यह पैसा 26 सितंबर को औरंगाबाद में रात 11.30 बजे दिये गये.। दो दिन बाद डीएसपी की ओर से फिर समन जारी कर रॉकी को एक अक्तूबर को एनआइए दफ्तर तलब किया गया। उस दिन उससे 70 लाख रुपये मांगे गये, जिसमें से 35 लाख रुपये उसी दिन देने को कहे गये।

          डीएसपी ने फिर उसे हाथ से लिखे नोट में मोबाइल नंबर दिया। रॉकी ने पैसे की व्यवस्था कर उसे गया में तीन अक्तूबर को देने का आश्वासन दिया. जिसके बाद पूरे मामले को उसने एनआइए के वरिष्ठ अधिकारियों को बताया. जिसके बाद सीबीआइ की मदद ली गयी और डीएसपीको उसके दो एजेंटों के साथ दबोचा जा सका.

          20 लोगों के खिलाफ दर्ज है केस
          एनआइए के अनुसार पिछले साल सात अगस्त को औरंगाबाद के गोह से भाकपा माओवादी संगठन के दो सदस्यों रोहित राय और प्रमोद यादव को हथियारों और कुछ बुकलेट्स के साथ गिरफ्तार किया गया था। 26 सितंबर 2023 को एनआइए ने इस केस की जांच शुरू की और 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। जांच एजेंसी ने इस साल फरवरी में रोहित और प्रमोद के खिलाफ चार्जशीट दायर किया था।  23 नवंबर 2023 को भी एनआइए ने मनोरमा देवी के करीबी व पूर्व जिला पार्षद राजू जाट के गया स्थित डेल्हा के गौतम बुद्ध कॉलोनी और कोंच के कठौतिया स्थित आवास पर छापेमारी की थी। मालूम हो कि मनोरमा देवी के पति बिंदी यादव (बिंदेश्वरी प्रसाद यादव) पर नक्सलियों को कारतूस सप्लाई करने का आरोप लगा था। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी. उन्हीं मामलों को लेकर एनआइए द्वारा फिर से कार्रवाई शुरू की गयी है.

           

          Bribe CBI DSP JDU MLC NIA
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          September 11, 2026

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          September 11, 2026

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          September 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          नवादा के नरहट से दो माह पूर्व अपह्त महिला का कंकाल कोडरमा घाटी से बरामद, ऐसे खुला हत्या का राज

          ब्रिक्स सम्मेलन आज से, पुतिन-मोदी की होगी अहम मुलाकात, 7 साल बाद भारत आएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा

          जमुआ में महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की ग्रामीणों की पिटाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.