Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 12:56
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Patna: देश के गरीब और गरीब होते जा रहे, अमीर और अमीर : राहुल गांधी
          Headline

          Patna: देश के गरीब और गरीब होते जा रहे, अमीर और अमीर : राहुल गांधी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 27, 2024Updated:May 27, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Patna: Congress leader Rahul Gandhiaddresses to crowed during the public meeting for Lok Sabha election at Khushrupur, in Patna, Monday, May 27, 2024 Photo/Aftab Alam Siddiqui
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को बिहार के आरा, पाटलीपुत्र और पटना साहिब में आईएनडीआई गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि देश में सेना के लिए दो तरह की नौकरी हमारी सरकार में नहीं रहेगी। हमारी सरकार बनते ही 20 लाख युवाओं को नौकरी तुरंत दी जाएगी।

          राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ इधर-उधर की बातें करेंगे लेकिन मजदूरों के मुद्दों की बात नहीं करेंगे। देश के गरीब और गरीब होते जा रहे हैं, अमीर और अमीर। देश में सिर्फ 25 से 30 लोग ही अमीर हैं, बाकी करोड़ों लोग गरीबी में जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना लाकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया। जातीय जनगणना पीएम मोदी ने नहीं करवाया। हमने जातीय गणना कराने की मांग की तो मोदी चुप हो गए। कहने लगे कि देश में कोई जाति ही नहीं है। केवल अमीर और गरीब दो ही जातियां हैं। राहुल ने सवाल किया कि यदि देश में जाति नहीं है तो आप (मोदी) अपनी जाति ओबीसी क्यों बताते हो।

          राहुल ने दावा किया कि हमारी सरकार दो तरह के शहीदों का दर्जा पसंद नहीं करेगी। हमलोग इस योजना को फाड़कर कूड़ेदान में फेंक देंगे ताकि युवा सामान्य सेना की तरह देश सेवा कर सकें। हमारी सरकार बनते ही 20 लाख सरकारी नौकरियां आपके हवाले कर देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र में हमारी सरकार बनने के बाद सबसे पहले हम करोड़ों लखपति बनाएंगे। हर गांव और शहर में गरीबों की एक सूची बनाई जाएगी, जिसमें हर परिवार से एक महिला का नाम शामिल किया जाएगा। इन सभी गरीब लोगों के बैंक खाते में हमारी सरकार एक लाख रुपये भेजेगी, वो भी खटाखट-खटाखट।

          कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने (पीएम) ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बड़े-बड़े फैसले मैं नहीं लेता परमात्मा लेते हैं। राहुल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर ईडी उनसे अडाणी पर सवाल करेगी। साथ ही कहा कि मोदी जी आप लंबे-लंबे भाषण देना बंद कीजिए और देश को बांटने की कोशिश मत करिए। आप सबसे पहले देश और बिहार के युवाओं को ये बताइए कि आपने देश के युवाओं को कितना रोजगार दिया और कितनी नौकरियां दीं? कांग्रेस नेता ने कहा कि आपने दो करोड़ रोजगार देने की बात की थी लेकिन एक युवा को नौकरी नहीं दी। नरेन्द्र मोदी कुछ भी कहें लेकिन चार जून के बाद इंडी गठबंधन की सरकार बनाने जा रही है। यह संविधान का चुनाव है। साथ ही उन्होंने जनता से इंडी गठबंधन को वोट देने की अपील की।

          बिहार के पालीगंज में जनसभा के दौरान धंसा राहुल गांधी का मंच

          कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पटना के बख्तियारपुर और पालीगंज में सोमवार को जनसभाओं को संबोधित कया। पाटलिपुत्रा लोकसभा क्षेत्र के पालीगंज में राहुल गांधी जैसे ही मंच पर पहुंचे मंच का एक हिस्सा धंस गया। इस दौरान पाटलिपुत्रा से आईएनडीआई गठबंधन से राजद की उम्मीदवार मीसा भारती ने राहुल गांधी का हाथ पकड़कर उन्हें संभाला। राहुल गांधी ने कहा कि मैं ठीक हूं और मुस्कुराते हुए जनसभा की शुरूआत कर लोगों का अभिवादन किया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          INDI Alliance Prime Minister Narendra Modi Rahul Gandhi
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.