Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 5 August 2026 || 19:43
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पटना में छात्रों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री आवास मार्च पर पुलिस ने चलाया वाटर कैनन
          Headline

          पटना में छात्रों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री आवास मार्च पर पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

          मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले छात्रों को डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने रोका, सुरक्षा के बीच बढ़ा तनाव।
          today post liveBy today post liveAugust 4, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          पटना: बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को छात्रों का गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर देखने को मिला। भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक की बढ़ती घटनाओं, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं के लिए रोजगार की मांग को लेकर बड़ी संख्या में छात्र मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च के लिए निकले। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पहले बैरिकेडिंग की और बाद में हालात बिगड़ने पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

          छात्र युवा संघर्ष मोर्चा के बैनर तले रामगुलाम चौक से छात्रों का जुलूस निकाला गया। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के उद्देश्य से आगे बढ़ रहे थे। जैसे ही जुलूस गांधी मैदान क्षेत्र की ओर पहुंचा, पुलिस ने गेट नंबर-12 के पास उन्हें रोकने की कोशिश की। हालांकि छात्र पीछे हटने को तैयार नहीं हुए और नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ते रहे।

          इसके बाद प्रदर्शनकारी डाकबंगला चौराहे तक पहुंच गए, जहां पहले से भारी पुलिस बल तैनात था। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर छात्रों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शनकारी लगातार बैरिकेड हटाकर आगे बढ़ने का प्रयास करते रहे, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पुलिस की कार्रवाई के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि बाद में स्थिति नियंत्रण में आ गई।

          प्रदर्शन को देखते हुए गांधी मैदान थाना क्षेत्र, जेपी गोलंबर, इनकम टैक्स चौराहा, डाकबंगला और मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। बड़ी संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी और दंगा नियंत्रण बल की तैनाती की गई थी। साथ ही किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए वाटर कैनन सहित अन्य सुरक्षा संसाधनों को भी तैयार रखा गया था।

          प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि वे लंबे समय से भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। छात्रों की प्रमुख मांगों में भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर रोक, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेना, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना शामिल है।

          • इसके अलावा छात्र संगठनों ने सीवान में हाल ही में हुए छात्र आंदोलन के दौरान गोली लगने से घायल छात्र को मुआवजा देने, गिरफ्तार छात्रों की रिहाई तथा गोलीबारी के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की है। :::
          Bihar student movement Patna student protest Patna water cannon use. protest against paper leaks siege of the Chief Minister's residence
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          प्रेम कहानी का खौफनाक अंजाम: पति को छोड़ प्रेमी संग गई दमन विवाहिता का ट्रॉली बैग में मिला शव

          August 5, 2026

          बिहारशरीफ: पिस्टल के बल पर CSP संचालक से नकदी और लैपटॉप की लूट

          August 5, 2026

          शिवहर से मोतिहारी का सफर अब तेज, सड़क निर्माण से लोगों को राहत

          August 5, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन: सरकार ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया, मुख्यमंत्री आवास जाने से किया इनकार

          प्रेम कहानी का खौफनाक अंजाम: पति को छोड़ प्रेमी संग गई दमन विवाहिता का ट्रॉली बैग में मिला शव

          बिहारशरीफ: पिस्टल के बल पर CSP संचालक से नकदी और लैपटॉप की लूट

          शिवहर से मोतिहारी का सफर अब तेज, सड़क निर्माण से लोगों को राहत

          दिशोम गुरु के सपनों का झारखंड बनाना हम सबकी जिम्मेदारी : हेमंत सोरेन

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.