Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 8 June 2026 || 20:28
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Patna: बिहार में टूट की कगार पर आईएनडीआईए की गांठ
          Headline

          Patna: बिहार में टूट की कगार पर आईएनडीआईए की गांठ

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 25, 2024Updated:January 25, 2024No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के खास नेताओं के साथ बैठक

          जदयू और भाजपा के सभी विधायकों को पटना में रहने के निर्देश

          Patna: बिहार में सियासी सरगर्मी के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीएम आवास में गुरुवार शाम पार्टी के खास नेताओं जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, मंत्री संजय झा और प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के साथ बैठक कर रहे हैं। नीतीश कुमार के साथ तीनों नेताओं की यह मुलाकात बेहद खास मानी जा रही है। इससे पूर्व पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी दिल्ली रवाना हुए हैं। इससे पता चलता है कि बिहार में आईएनडीआईए की गांठ टूट के कगार पर है।

          खास बात तो शाम होते होते सामने आयी जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राहुल गांधी के बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने से इंकार कर दिया। साथ ही उन्होंने बिहार के बाहर अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया। इतना ही नहीं जदयू के विधायकों और भाजपा के विधायकों को पटना में ही रहने का निर्देश दिया गया है। इस बीच जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी के दिल्ली जाने की सूचना है। खबर ये भी है नीतीश कुमार चार फरवरी को बेतिया में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

          इससे पूर्व गुरुवार को सचिवालय में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक मात्र औपचारिकता भर ही रही। बैठक मात्र 15 से 20 मिनट ही चली। जदयू के एक मंत्री के अनुसार नीतीश कुमार ने तेजस्वी समेत राजद के किसी मंत्री से कोई बात तक नहीं की। अधिकारियों ने तीन एजेंडों को रखा और उस पर सहमति की औपचारिकता निभायी गयी। मंत्रियों और अधिकारियों ने चाय-नाश्ता करते हुए आपस में बातचीत की। नीतीश कुमार ने वहां रखे रजिस्टर पर साइन किया और चैम्बर में कुछ मिनट ठहरने के बाद सीएम आवास के लिए रवाना हो गये।

          रोहिणी आचार्या का नीतीश पर ताबड़तोड़ ट्विट

          सीएम आवास पहुंचने के बाद नीतीश कुमार को लालू-राबड़ी की बेटी रोहिणी आचार्या के ट्विट की जानकारी दी गयी। नीतीश कुमार ने उन ट्विट का प्रिंट आउट मंगवा कर देखा। इसके बाद तिलमिलाते हुए भाव के साथ किसी से फोन पर कुछ देर तक बातें करते रहे। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार के फोन रखने के कुछ देर के बाद ही रोहिणी ने तीनों ट्वीट डिलीट कर दिये।

          उल्लेखनीय है कि रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया एक्स पर पहले ट्विट में लिखा ‘समाजवादी पुरोधा होने का करता वही दावा है, हवाओं की तरह बदलती जिनकी विचारधारा है..।’ रोहिणी के इस ट्विट में किसी का नाम नहीं लिखा गया था लेकिन वे किसकी बात कर रही थीं ये जगजाहिर है। रोहिणी ने दूसरे ट्विट में लिखा ‘खीज जताए क्या होगा, जब हुआ न कोई अपना योग्य। विधि का विधान कौन टाले, जब खुद की नीयत में ही हो खोट’। रोहिणी यहीं तक नहीं रूकी। उन्होंने तीसरा ट्विट भी किया था। उसमें लिखा ‘अक्सर कुछ लोग नहीं देख पाते हैं अपनी कमियां लेकिन किसी दूसरे पे कीचड़ उछालने को करते रहते हैं बदतमीजियां..।’

          मुख्यमंत्री को निशाने पर लेते हुए लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने आज सुबह लगातार तीन ट्विट किया लेकिन नीतीश कुमार के कड़े तेवर के बाद कुछ घंटों में ही रोहिणी को ये ट्विट हटा लेना पड़ा। लालू परिवार ने पार्टी के सारे नेताओं को नीतीश कुमार के बारे में कुछ भी नहीं बोलने को कहा है।

          बताया जा रहा है कि गुरुवार को कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद जब नीतीश कुमार अपने आवास पर पहुंचे तो नेताओं से उन्हें रोहिणी आचार्या के पोस्ट की जानकारी मिली। नीतीश ने उन पोस्ट को देखा और तनाव भरे चेहरे के साथ किसी से फोन पर बात की। इसके बाद लालू यादव ने बेटी रोहिणी आचार्या को कॉल कर उनसे पोस्ट डिलीट करने को कहा।

          लालू यादव ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को भी फोन किया है। उन्होंने जगदानंद सिंह को कहा है कि वे सारे नेता को निर्देश जारी करें कि नीतीश कुमार के खिलाफ कुछ नहीं बोलना है। नीतीश कुमार के कड़े तेवर के बाद लालू परिवार सकते में है और पूरे परिवार को डर सता रहा है कि नीतीश किसी भी वक्त कोई भी फैसला ले सकते हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          break INDIA Lalu Yadav Nitish Kumar Patna News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और निर्दलीय ने भरा पर्चा, बैद्यनाथ राम और प्रणव झा के सामने नाथवानी की चुनौती, बढ़ा सस्पेंस

          June 8, 2026

          अरवल-पटना नहर रोड पर बड़ा हादसा : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी , चार युवकों की दर्दनाक मौत

          June 8, 2026

          Giridih: हैवान बना पिता! तीन मासूम बेटियों की गला रे/तकर ह/त्या, गांव में पसरा मातम

          June 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और निर्दलीय ने भरा पर्चा, बैद्यनाथ राम और प्रणव झा के सामने नाथवानी की चुनौती, बढ़ा सस्पेंस

          फायरिंग केस में घिरे खान सर ने दायर की अग्रिम जमानत याचिका,मंगलवार को कोर्ट में अहम सुनवाई

          अरवल-पटना नहर रोड पर बड़ा हादसा : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी , चार युवकों की दर्दनाक मौत

          Giridih: हैवान बना पिता! तीन मासूम बेटियों की गला रे/तकर ह/त्या, गांव में पसरा मातम

          चतरा में गर्भवती महिला की मौत पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.