Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 9 September 2026 || 00:14
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पटना बंटी यादव हत्याकांड का खुलासा, शराब सिंडिकेट बना हत्या की वजह,दो और आरोपी गिरफ्तार
          Headline

          पटना बंटी यादव हत्याकांड का खुलासा, शराब सिंडिकेट बना हत्या की वजह,दो और आरोपी गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 14, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bihar Crime News:  पटना जंक्शन से अपहृत बंटी यादव हत्याकांड का पटना पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि उत्तर प्रदेश से ट्रेन के जरिए होने वाले अवैध शराब के कारोबार से होने वाली कमाई में हिस्सेदारी को लेकर हुए विवाद ने इस हत्याकांड को जन्म दिया। पैसों के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने पहले बंटी यादव का अपहरण किया और बाद में उसकी हत्या कर शव को खेत में मिट्टी और बालू के नीचे दबा दिया।

          यह मामला जक्कनपुर थाना क्षेत्र निवासी किरण देवी की शिकायत पर दर्ज किया गया था। उन्होंने पुलिस को बताया था कि 6 जुलाई की रात उनका बेटा बंटी यादव पटना जंक्शन स्थित दूध मंडी में दही लेने गया था। इसी दौरान रविश कुमार उर्फ बीसी, रोहित कुमार और उनके कई साथियों ने बंटी के साथ मारपीट की और जबरन उसे अपने साथ ले गए। घटना का वीडियो भी पुलिस के हाथ लगा, जिसने जांच को महत्वपूर्ण दिशा दी।

          मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि-व्यवस्था-01) के नेतृत्व में चार विशेष एसआईटी (SIT) टीमों का गठन किया। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), टावर डंप, आईपीडीआर और सोशल मीडिया गतिविधियों का विश्लेषण करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।

          जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले रोहित कुमार, बजरंगी कुमार और रवि कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पूछताछ के आधार पर 11 जुलाई को अथमलगोला थाना क्षेत्र के फुलेलपुर फोरलेन के नीचे एक खेत से मिट्टी और बालू में दबा बंटी यादव का शव बरामद किया गया।

          इसके बाद पुलिस ने रौशन कुमार और अजीत कुमार सहनी को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी रविश कुमार उर्फ बीसी और मोनी किन्नर उत्तर प्रदेश से ट्रेन के जरिए अवैध शराब मंगाकर उसका कारोबार करते थे। इस कारोबार से होने वाली कमाई में हिस्सेदारी को लेकर बंटी यादव और रविश के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते शंकर, रौशन, रोहित, सोनू, मोनी किन्नर, सूरज, बजरंगी और रवि ने मिलकर अपहरण और हत्या की पूरी साजिश रची।

          पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। मामले के मुख्य साजिशकर्ता समेत अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।

          एक दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

           मामले में पटना सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी ने एक दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। निलंबित पदाधिकारियों में एएसआई प्रवीण कुमार पंकज, एएसआई अवधेश कुमार, एएसआई वीर बहादुर सिंह और होमगार्ड जवान सुदर्शन प्रसाद शामिल हैं। ज्ञात हो कि  कि 6 जुलाई को पटना जंक्शन हनुमान मंदिर के पास से बंटी यादव का अपहरण हुआ था।  5 दिन बाद अथमल गोला में उसका शव मिला था।  अपहरण के दौरान ये सभी पदाधिकारी घटनास्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर थे। इसके बावजूद इन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की.

          Bihar Crime News Bunty Yadav murder case illicit liquor syndicate Jakkanpur police station murder conspiracy Patna Breaking News Patna Bunty Yadav murder case Patna Junction kidnapping Patna Police revelation SIT investigation
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सिजुआ में फिर फटी धरती, भूधसान में मासूम की मौत; कई घर जमींदोज

          September 8, 2026

          गिरीडीह: सड़क निर्माण कंपनी के अपहृत मुंशी का शव बिहार-झारखंड सीमा जमुई के जंगल से बरामद , बालू ठेके के विवाद में हत्या की आशंका, 5 हिरासत में

          September 8, 2026

          सिवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, गोली लगने पर भी बदमाश दबोचा, दूसरे अपराधी को लोगों ने दबोचा

          September 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सिजुआ में फिर फटी धरती, भूधसान में मासूम की मौत; कई घर जमींदोज

          गिरीडीह: सड़क निर्माण कंपनी के अपहृत मुंशी का शव बिहार-झारखंड सीमा जमुई के जंगल से बरामद , बालू ठेके के विवाद में हत्या की आशंका, 5 हिरासत में

          सिवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, गोली लगने पर भी बदमाश दबोचा, दूसरे अपराधी को लोगों ने दबोचा

          सुल्तानगंज-भागलपुर रेलखंड पर अकबरनगर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया परिवार, पति-पत्नी समेत मासूम बेटी की मौत

          भागलपुर में बाढ़ का कहर: गांवों से पॉश कॉलोनियों तक डूबा शहर, संकट बढ़ा,गोराडीह में दो दर्जन गांव जलमग्न, सड़क पर दो फीट पानी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.