Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 27 October 2026 || 10:27
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»छापेमारी कर मैथन से लौट रही हजारीबाग पुलिस टीम का वाहन हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान की मौत, तीन घायल
          Headline

          छापेमारी कर मैथन से लौट रही हजारीबाग पुलिस टीम का वाहन हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान की मौत, तीन घायल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 14, 2026Updated:July 14, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Oplus_16908288
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Dhanbad News:  धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में हजारीबाग पुलिस के एक जवान की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब चलकुशा थाना की पुलिस टीम मैथन क्षेत्र में छापेमारी कर सरकारी वाहन से वापस लौट रही थी। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर सड़क किनारे खड़े एक हाईवा ट्रेलर से पुलिस वाहन की तेज टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

          जानकारी के अनुसार हजारीबाग जिले के चलकुशा थाना की पुलिस टीम बरही अनुमंडल क्षेत्र में 24 जून को हुई मारपीट की घटना के एक आरोपित की तलाश में मैथन पहुंची थी। छापेमारी के दौरान आरोपित हाथ नहीं लगा। कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम सरकारी वाहन से वापस लौट रही थी। इसी दौरान बरवाअड्डा थाना से लगभग 500 मीटर पहले सड़क किनारे खड़े हाईवा ट्रेलर से वाहन टकरा गया।

          हादसे में पुलिस जवान रामलखन यादव (50) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नरेश यादव (37), ग्रीन पासवान (37) और सरकारी वाहन के चालक गौरव कुमार (35) घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए असर्फी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

          धनबाद के सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्घटना के समय सरकारी वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में एक जवान की मौत हुई है, जबकि एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। एक जवान की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और एक अन्य घायल का ऑपरेशन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

          दुर्घटना की सूचना मिलते ही घायल जवानों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। घायल जवान ग्रीन पासवान के भतीजे आदर्श पासवान ने बताया कि डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी हुई है और परिवार के सदस्य अस्पताल में मौजूद रहकर घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इस हादसे के बाद पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। विभागीय अधिकारियों ने मृत जवान के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है तथा घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

          Barwadda road accident Dhanbad News Dhanbad police accident Hazaribagh police Jharkhand road accident NH-19 accident police personnel death police raid police vehicle crash Ramlakhan Yadav
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में धान बोनस 109 रुपये प्रति क्विंटल करने की तैयारी, किसानों को मिलेगा अतिरिक्त लाभ, कुल 40 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित

          October 26, 2026

          जमशेदपुर में जुआ अड्डे पर पुलिस की रेड, 7.67 लाख रुपये नकद के साथ 15 गिरफ्तार

          October 26, 2026

          भागलपुर में सेना के नायब सूबेदार के मकान में लाखों की चोरी, 3 संदिग्ध हिरासत में

          October 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में धान बोनस 109 रुपये प्रति क्विंटल करने की तैयारी, किसानों को मिलेगा अतिरिक्त लाभ, कुल 40 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित

          जमशेदपुर में जुआ अड्डे पर पुलिस की रेड, 7.67 लाख रुपये नकद के साथ 15 गिरफ्तार

          भागलपुर में सेना के नायब सूबेदार के मकान में लाखों की चोरी, 3 संदिग्ध हिरासत में

          झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ का असर, 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 28-29 अक्टूबर को 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

          गयाजी से बैंकॉक की सीधी उड़ान शुरू, CM सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.