Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 16 September 2026 || 15:03
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के रीजनल कमेटी सदस्य तथा 20 लाख रुपये के इनामी माओवादी रविंद्र गंझू गिरफ्तार,एक एके-56 राइफल, एक पिस्टल, एक अन्य राइफल, 239 जिंदा कारतूस तथा बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य और अन्य सामग्री बरामद,154 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज
          Headline

          प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के रीजनल कमेटी सदस्य तथा 20 लाख रुपये के इनामी माओवादी रविंद्र गंझू गिरफ्तार,एक एके-56 राइफल, एक पिस्टल, एक अन्य राइफल, 239 जिंदा कारतूस तथा बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य और अन्य सामग्री बरामद,154 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 14, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Jharkhand News:  झारखंड पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। लातेहार पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के रीजनल कमेटी सदस्य तथा 20 लाख रुपये के इनामी माओवादी रविंद्र गंझू को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक एके-56 राइफल, एक पिस्टल, एक अन्य राइफल, 239 जिंदा कारतूस तथा बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य और अन्य सामग्री बरामद की गई है।

          मंगलवार को लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लंबे समय से फरार चल रहा रविंद्र गंझू अपने पैतृक गांव हेसला बांझीटोला (चंदवा थाना क्षेत्र) आया हुआ है। सूचना मिलते ही कोबरा-209 बटालियन के उप कमांडेंट दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने सुनियोजित तरीके से गांव की घेराबंदी कर छापेमारी की और बिना किसी मुठभेड़ या नुकसान के रविंद्र गंझू को गिरफ्तार कर लिया।

          एसपी ने बताया कि रविंद्र गंझू पिछले 16 वर्षों से माओवादी संगठन में सक्रिय था और संगठन के प्रमुख नेताओं में उसकी गिनती होती थी। उस पर 18 पुलिसकर्मियों की हत्या सहित नक्सली हिंसा, आईईडी विस्फोट, हथियार लूट, रेलवे ट्रैक उड़ाने और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप हैं। लातेहार, पलामू, लोहरदगा, गुमला और रांची समेत विभिन्न जिलों के थानों में उसके खिलाफ 154 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

          पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान रविंद्र गंझू ने संगठन की गतिविधियों, हथियारों के नेटवर्क और अन्य सक्रिय माओवादियों से जुड़ी कई अहम जानकारियां दी हैं। इन सूचनाओं के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है और संगठन के शेष सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।

          एसपी कुमार गौरव ने कहा कि लगातार चलाए जा रहे अभियान के कारण झारखंड में माओवादी संगठन काफी कमजोर हो चुका है। उन्होंने जंगलों में छिपे उग्रवादियों से हथियार छोड़कर आत्मसमर्पण करने और सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाने की अपील की। वहीं, सीआरपीएफ के डीआईजी पंकज कुमार ने कहा कि सुरक्षा बलों का अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक क्षेत्र पूरी तरह नक्सल मुक्त नहीं हो जाता। उन्होंने स्पष्ट किया कि आत्मसमर्पण करने वालों का स्वागत किया जाएगा, लेकिन हिंसा का रास्ता अपनाने वालों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

          AK-56 recovered anti-Naxal operation CRPF operation Jharkhand breaking news Jharkhand Naxal News Latehar Naxal arrest Latehar Police Maoist arrested Naxal with ₹20 lakh bounty Ravindra Ganjhu arrested
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ी

          September 15, 2026

          धनबाद की युवती को ब्लैकमेल करने वाला युवक मोतिहारी से गिरफ्तार,इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी

          September 15, 2026

          फर्जीवाड़े में नवादा DTO कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार,चोरी की स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर कराने का आरोप

          September 15, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति की तारीख 30 सितंबर तक बढ़ी

          धनबाद की युवती को ब्लैकमेल करने वाला युवक मोतिहारी से गिरफ्तार,इंस्टाग्राम की दोस्ती पड़ी भारी

          फर्जीवाड़े में नवादा DTO कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार,चोरी की स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर कराने का आरोप

          बिहार कैबिनेट के 17 प्रस्तावों पर लगी मुहर, गयाजी को 2520 करोड़,विष्णुपद कॉरिडोर के साथ सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना को मंजूरी

          चतरा सदर अंचल में ACB की कार्रवाई,10 हजार रुपए रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार,म्यूटेशन के बदले मांगी थी घूस

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.